Pakistan Afghanistan conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस्लामाबाद के साथ रिश्ते बेहद मजबूत हैं. ट्रंप ने साफ किया कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा. वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के प्रति उनका सम्मान बहुत गहरा है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले और ड्रोन हमलों के आरोप लगा रहे हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में कार्रवाई के बाद खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है. वहीं, अफगानिस्तान का दावा है कि उसने पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि अफगानिस्तान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए, जिन्हें उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. दूसरी ओर, अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों का जवाब थे.
तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने देशभर में निजी और वाणिज्यिक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार का कहना है कि यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. अफगानिस्तान का दावा है कि उसकी कार्रवाई केवल जवाबी थी और पाकिस्तान की आक्रामकता के कारण हालात बिगड़े हैं.
दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता की आशंका को गहरा दिया है. ट्रंप का बयान इस बात का संकेत है कि अमेरिका इस संकट में मध्यस्थता की भूमिका निभा सकता है लेकिन फिलहाल हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…