Pak-Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एयरस्ट्राइक का बदला ले लिया है. तालिबान के रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैजाबाद शहर स्थित दफ्तर के आसपास के इलाकों समेत कई सैन्य ठिकानों पर सफल आत्मघाती ड्रोन हमले किए गए हैं.
तालिबान ने कई ठिकानों को निशाना बनाया
हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि वायु सेनाओं ने आज दोपहर लगभग 11 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के निकट सैन्य कैंप, नौशेरा में सेना कैंट, जमरूद सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में हवाई हमले किए. ये हवाई ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें पाकिस्तान की सेना के महत्वपूर्ण सैन्य स्थान, केंद्र और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया. ये हमले पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई अतिक्रमणों के जवाब में किए गए.
#بریکینگ🚨🚨
افغان دفاعی فورسز کی جانب سے پاکستانی فوجی حکومت کے اہم مراکز کو ڈرون طیاروں کے ذریعے نشانہ بنایا گیا اور انہیں آگ لگا دی گئی۔ pic.twitter.com/Zy92g9KJ8K— Afghanistan Guardian (@WakhanIntel) February 27, 2026
पाकिस्तान ने आधी रात काबुल पर किया था हमला
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को आधी रात काबुल में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था. पाकिस्तान ने इसमें कई शीर्ष तालिबानी कमांडरों और 130 लड़ाकों को मारने का दावा किया था. जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया और 15 से ज्यादा को बंधक बनाया. इसके साथ ही 23 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का भी दावा किया गया. तालिबान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. इसमें शहबाज शरीफ के दफ्तर यानी फैजाबाद शहर का इलाका भी शामिल है.
दोनों तरफ से बढ़ता तनाव
यह घटना पाकिस्तान और तालिबान के बीच बढ़ते तनाव का नया अध्याय है. दोनों तरफ से दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्वतंत्र स्रोतों से अभी तक किसी भी पक्ष के दावों की पुष्टि नहीं हुई है. दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिलसिला जारी रह सकता है. दोनों तरफ से सैन्य कार्रवाई तेज होने की आशंका जताई जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

