Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार का रण: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 101 सीटों पर नाम किए क्लियर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JDU ने 44 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस तरह से पार्टी के 101 सीटों का कोटा पूरा हो गया है.

Bihar Election 2025: जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इसमें राजबल्लभ यादव की पत्नी को टिकट मिला, जिन्होंने तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से की थी. इससे पहले जदयू ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है.

दबसरी लिस्ट में बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद के नवीनगर से टिकट दिया गया है, जो 2020 में शिवहर से विधायक चुने गए थे. सूची में 9 महिलाओं और 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी स्थान मिला है.

Bihar Election

पूरा हुआ JDU का Bihar Election कोटा

इससे पहले बुधवार को पार्ट ने 57 कैंडिडेट के नाम जारी किए थे. अब 44 प्रत्याशियों को नाम का ऐलान किए गया है. यानी अब पार्टी ने अपने कोटे से 101 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पहली लिस्ट में 3 बाहुबलियों को टिकट मिला था. जबकि, 18 विधायकों को रिपीट किया गया था. हालांकि, 4 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे.

Bihar Chunav JDU 1st List

किस जाति के लोगों को कितनी टिकट

पहली और दूसरी लिस्ट मिलाकर JDU ने 13 महिलाओं को मैदान में उतारा है. वहीं महज 2 ब्राम्हण और 1 कायस्थ को मौका दिया गया है. जबकि, कुशवाहा समाज को 13, कुर्मी को 12 और राजपुतों को 10 टिकट दिए गए हैं. हालांकि, पार्टी ने सभी जाति के लोगों को ध्यान रखते हुए कुछ न कुछ टिकट सभी को दिए हैं.

Bihar Election 2025

दोनों दिग्गजों ने छोड़ी अपनी सीट

बता दें नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए अपनी सीट छोड़ दी है. पिछली बार तारापुर जेडीयू के खाते में थी. इस बार यहां से बीजेपी कोटे से डिप्टी CM सम्राट चौधरी चुनाव लड़ेंगे. वहीं परबत्ता सीट भी JDU ने गठबंधन के लिए छोड़ी है. 2020 में परबत्ता जदयू के खाते में थी. जेडीयू और बीजेपी के बीच बराबर-बराबर 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तय हुआ था. बाकी 41 सीटें सहयोगी दलों में बांट दी गई थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital