सांकेतिक तस्वीर
Pakistan Crisis: बीते साल 2022 में जहां श्रीलंका की माली हालत खस्ताहाल हो चुकी है, वहीं भारत के एक और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई को लेकर कोहराम मचा हुआ है.
साल 2023 की शुरूआत में यहां पर महंगाई दर आसमान छू रही है, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और खाने-पीने से लेकर तमाम जरूरी चीजों के दाम इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि लोगो को अपने जीवन यापन को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे लेकर पाकिस्तान में राजनीति भी जोरो पर हो रही है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपनी अंतिम सांसे ले रही है.
बात करें पाकिस्तान के मौजूदा अर्थव्यवस्था की तो दिसंबर 2022 में यहां मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है. वहीं महंगाई दर 25 प्रतिशत के करीब पहुंच चुकी है. पड़ोसी देश पाकिस्तान पर कर्ज का भार भी लगातार बढ़ते जा रहा है.
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार यहां का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) दिसंबर में 24.5 फीसदी था.
वहीं पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (PBS) के आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले CPI की दर 12.28 फीसदी दर्ज की गई थी. हर साल CPI में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए कोशिश तो कर रही है, लेकिन उसके सारे उपाय फेल नजर आ रहे हैं.
वित्त मंत्रालय ने भी देश के हालातों को देखते हुए CPI के 23 से 25 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया था. हाल में आए पाकिस्तान में खाद्य मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह साल-दर-साल 35.5 फीसदी बढ़ी है. वहीं यहां परिवहन क्षेत्र में 41.2 फीसदी और कपड़े और जूतों के कीमतों में 17.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.
चिकन और सिलेंडर ने किचन का बिगाड़ा जायका
पाकिस्तान में चिकन और मीट की आसमान छूती कीमतों नें इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में इस समय चिकन के दाम 650 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में इसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.
वहीं एलपीजी गैस की कीमते भी यहां काफी बढ़ चुकी हैं. यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 10000 पाकिस्तानी रुपये देने पड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई का आलम यह है कि लोग ईधन के बढ़ते दामों को देखते हुए प्लास्टिक बैग्स में एलपीजी स्टोर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Pakistan: डिफॉल्ट की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान अब सऊदी अरब की खैरात के भरोसे!
पाकिस्तान के कई इलाकों में गेंहू का संकट
पड़ोसी देश पाकिस्तान में चिकन और गैस के अलावा खाने-पीने की मूलभूत चीजों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. सालाना आधार पर पाकिस्तान में आटा, चीनी और घी के दामों में 25 से 62 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
वहीं देश के कई इलाकों में गेहूं का संकट भी देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि हालात में अगर सुधार नहीं हुए तो आने वाले दिनों में यहां भोजन की थाली से रोटी भी गायब हो सकती है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…