मनोरंजन

90 फीसदी बॉलीवुड नहीं लेता ड्रग्स, बायकॉट टैग हटना जरूरी- सीएम योगी से बोले सुनील शेट्टी

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात की. बॉलीवुड सेलेब्स और मुख्यमंत्री के बीच हुई मीटिंग में यूपी को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया’ के तौर पर प्रमोट किया गया. इस दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बॉलीवुड को लेकर कई मुद्दों पर बात की. सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि बॉलीवुड से बायकॉट टैग हटना जरूरी है.

एक्टर ने उठाया ड्रग्स का मुद्दा

5 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स से उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी पर बात की. मीटिंग में सुनील शेट्टी, कैलाश खेर, सुभाष घई, जैकी श्राफ, सोनू निगम, रवि किशन और बोनी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने ड्रग्स और बायकॉट जैसे मुद्दों को उठाया.

सीएम योगी आदित्यनाथ से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, ’90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है. वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए. ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी छवि को सुधारा जा सके.’ आगे वो कहते हैं, ‘इस टैग को हटाने की जरूरत है. टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं. हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है. टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, पर हम सभी ऐसे नहीं हैं. हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है. कृपया इस संदेश को पीएम नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाएं.’

वहीं मीटिंग में शामिल हुए बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बोनी कपूर ने कहा कि ‘फिल्म इंडस्ट्री मुंबई में शूट करने में सहज है. पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को क्राइम फ्री राज्य बना दिया है. इसलिए अब वहां भी शूटिंग करने में भी दिक्कत नहीं होती है. मैंने राज्य में दो फिल्मों की शूटिंग की है. आगे और भी फिल्मों की शूटिंग करने का प्लान है.’

ये भी पढ़ें-Rishabh Pant से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं Urvashi Rautela! यूजर्स करने लगे ट्रोल, बोले- फेम कमाने का ये क्या तरीका है

शिक्षा पर किया जाए फोकस

बोनी कपूर और सुनील शेट्टी के बाद सुभाई घई ने शिक्षा पर बात की. वो कहते हैं, ‘ये अच्छी बात है कि आप इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात कर रहे हैं. पर शिक्षा भी एक महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है. ताकि आगे चलकर उत्तर प्रदेश को बाहर से टैलेंटेड लोगों को बुलाने की जरूरत ना पड़े.’

इसके अलावा कैलाश खेर ने उत्तर प्रदेश में एक एक आध्यात्मिक केंद्र की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

28 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

37 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

38 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

45 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

51 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

52 minutes ago