Bharat Express DD Free Dish

Pakistan में बलूच विद्रोहियों का बड़ा हमला, कलात के मंगोचर शहर पर कब्जा, पाक सेना से भीषण झड़पें जारी

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के मंगोचर शहर पर कब्जा किया, सेना पर हमला. भारी गोलीबारी, मुठभेड़ जारी. शहर में तनाव, लोग पलायन कर रहे. विद्रोही आजादी की मांग कर रहे. प्रशासन का कोई बयान नहीं.

Baloch Rebels
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Vikas Abrol


पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा हालात फिर से बिगड़ गए हैं. सूत्रों के अनुसार, बलूच विद्रोहियों ने कलात जिले के मंगोचर शहर पर कब्जा कर लिया है. सैकड़ों सशस्त्र विद्रोहियों ने सरकारी भवनों और सैन्य ठिकानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के मुख्य शिविर पर जोरदार हमला किया है. इलाके में भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही हैं. विद्रोहियों और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूरे शहर में तनाव और अराजकता का माहौल है. कई लोग अपने घरों में छुप गए हैं, वहीं कुछ इलाकों से लोगों का पलायन शुरू हो गया है.

बलूच विद्रोही लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं, और इस हमले को उनके संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है. अभी तक पाकिस्तानी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली में राकेश टिकैत पर हमला, पगड़ी गिरी, बाल-बाल बचे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read