पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते पीडीएम के कार्यकर्ता. (फोटो-twitter)
Pakistan: आंतकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान में राजनीतिक हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. पीटीआई प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत जरुर मिल गई है, लेकिन इमरान विरोधी पॉलिटिकल पार्टियां एक मंच पर आ गई हैं. इतना ही नहीं इमरान की रिहाई के खिलाफ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उग्र भीड़ ने कोर्ट के सामने अपना कैंप लगा लिया है.
दरअसल, पाकिस्तान में कई पाटियों से मिलाकर पीडीएम नाम का संगठन बनाया है. इसमें सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी सहित कई पार्टियां शामिल हैं. जो इमरान खान के जमानत के खिलाफ उग्र हो गए है.
ये भी पढ़ें: इमरान खान को कई मामलों में जमानत मिलने के बाद लाहौर स्थित आवास पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बता दें कि पिछले मंगलवार को उच्च न्यायालय परिसर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में अशांति फैल गई जो शुक्रवार तक जारी रही. इस प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो गई और प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों को नष्ट कर दिया गया.
देश के इतिहास में पहली बार प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर धावा बोला और लाहौर में ऐतिहासिक कोर कमांडर हाउस को भी आग लगा दी. पुलिस ने हिंसक झड़प में मरने वालों की संख्या 10 बताई है जबकि खान की पार्टी का दावा है कि उसके 40 कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा बलों की गोली लगने से अपनी जान गंवाई है.
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर उस्मान अनवर ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में शामिल होने के आरोप में पंजाब प्रांत में 3,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से अधिकांश के खिलाफ आतंकवाद रोधी अदालतों में मुकदमा चलाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…