दुनिया

Peshawar Mosque Attack: मस्जिद में नमाजियों के बीच फिदायीन ने खुद को उड़ाया, अब तक 72 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी

Peshawar Mosque Attack: पाकिस्तान के मस्जिद में हुए फिदायीन हमले में मरने वालों की संख्या 72 पहुंच गई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर (Peshawar Mosque Attack) के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ था. उस वक्त मस्जिद में पुलिसकर्मी नमाज अदा कर रहे थे. धमाके के बाद चारों तरफ लाशें ही लाशें नजर आ रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं. इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है.

फिदायीन हमले के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं जो पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभाते हैं. पेशावर मस्जिद हमला टीटीपी द्वारा सुरक्षा बलों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में अब तक का सबसे बड़ा हमला है.

300 से 400 पुलिसकर्मी इलाके में थे

पेशावर के पुलिस प्रमुख मुहम्मद इजाज खान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विस्फोट के समय 300 से 400 पुलिसकर्मी इलाके में थे. एक बयान में शरीफ ने कहा कि हमले के पीछे शामिल लोगों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है, पूरा देश आतंकवाद के खतरे के खिलाफ एकजुट खड़ा है. वहीं ये भी सवाल उठ रहे हैं कि बड़ी संख्या में इलाके में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच फिदायीन हमलावर मस्जिद के अंदर कैसे दाखिल हो गया. इस धमाके में मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Peshawar Blast: पाकिस्तान के पेशावर में जबरदस्त धमाका, मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट में 28 की मौत, करीब 150 लोग जख्मी

धमाका दोपहर करीब 1.30 बजे अफगानिस्तान के साथ देश की सीमा के पास स्थित उत्तर-पश्चिमी शहर में दोपहर की नमाज के दौरान हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद की आधी दीवार गिर गई है. मस्जिद ईंटों और मलबे से ढकी हुई है, लोग बचने के लिए मलबे पर चढ़ गए. पेशावर शहर के उपायुक्त शफीउल्ला खान ने कहा कि मस्जिद के अंदर बचाव अभियान जारी है और और शव निकाले जा रहे हैं. खान ने कहा, “फिलहाल हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को बचाना है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

1 hour ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

1 hour ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

2 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

3 hours ago