देश

गौतम अडानी को तगड़ा झटका, दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर, हुआ इतने अरब डॉलर का नुकसान

Top Ten Richest: गौतम अडानी कुछ समय पहले तक दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुमार थे लेकिन वह अब इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं. अमेरिकी रिपोर्ट (Hindenburg Research) के आने के बाद अडानी को तगड़ा झटका लगा है. अब वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 36.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है. इसके साथ ही अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पिछले हफ्ते दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है. हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि यह एफपीओ (FPO) से पहले उसे बदनाम करने की साजिश है.

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, इस साल अडानी की संपत्ति 36.1 अरब डॉलर कम होकर 84.21 अरब डॉलर कम हो गई है. अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई. ग्रुप की 10 कंपनियों में से सात कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जिसके बाद इनमें से पांच कंपनियों के शेयरों ने लोअर सर्किट छुआ. अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी में 20 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं अडानी ट्रांसमिशन में 14.91 फीसदी, अडानी विल्मर, अडानी पावर और एनडीटीवी (NDTV) में पांच फीसदी गिरावट आई. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

ये भी पढ़ें-   Weather Update: उत्तर भारत में बारिश ने बढ़ाई ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, और गिरेगा पारा!

पिछले हफ्ते बुधवार को अमेरिका की एक शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे. उस दिन ग्रुप की कंपनियों में 10 फीसदी तक गिरावट आई थी फिर शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट आई. सोमवार को अडानी की नेटवर्थ में 8.21 अरब डॉलर की गिरावट आई. अडानी ने पिछले साल 44 अरब डॉलर की कमाई की और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अमीर थे. लेकिन इस साल वह 36.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और इस साल वह सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले अरबपति हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago