दुनिया

हवाई जहाज खटारा, क्रू का लुक करारा! कंगाली के दौर में PAK एयरलाइंस ने लॉन्च की न्यू यूनिफॉर्म, तो जनता ने जमकर लताड़ा

PIA New Uniform Troll Pakistan Airlines: आर्थिक तंगी और कंगाली के जाल में फंसी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) भले ही अपनी उड़ानों से यात्रियों को मंजिल तक सही समय पर न पहुंचा पा रही हो, लेकिन नए फैशन के मामले में उसने लंबी उड़ान भरने की पूरी तैयारी कर ली है. जी हां, खस्ताहाल विमानों और बदहाल सेवाओं के बीच PIA ने अपने कैबिन क्रू मेंबर्स के लिए ब्रांड न्यू, चकाचक यूनिफॉर्म लॉन्च कर दी है. अब जैसे ही यह खबर आई, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी आवाम ही अपनी राष्ट्रीय एयरलाइन की चुटकी लेने मैदान में उतर आई. लोग कह रहे हैं— ‘भैया, एयरलाइन की रेपुटेशन तो आईसीयू में पड़ी है और तुम्हें कैटवॉक की सूझ रही है!’

नौ डिजाइनरों की मेहनत, लेकिन जनता बोली— ‘रंग-रूप नहीं, सर्विस सुधारो’

कहानी यह है कि PIA ने बड़े ही फक्र के साथ ऐलान किया कि गत 16 सितंबर को नौ नामचीन पाकिस्तानी डिजाइनरों ने क्रू मेंबर्स की नई ड्रेस के लिए अपने एक से बढ़कर एक आइडियाज दिखाए. एयरलाइन ने इस फैशन शोकेस का वीडियो शेयर करते हुए भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इन डिजाइनों में ‘फैशन, फंक्शनैलिटी, आइडेंटिटी और परपज’ का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. लेकिन जैसे ही यह ‘फैशन शो’ जनता के सामने आया, तालियों की जगह ठहाके और तंज गूंजने लगे. यात्रियों ने कहा कि नई यूनिफॉर्म की जगह अगर एयरलाइन थोड़ा ध्यान उड़ानों की टाइमिंग, साफ-सफाई और सही सर्विस पर देती, तो शायद यात्रियों का सफर इतना कष्टदायक न होता.

‘खराब कामकाज पर नए कपड़ों का पैचवर्क!’ – भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पाकिस्तानी यूजर्स ने एयरलाइन की जम कर क्लास ली. एक भड़के हुए यूजर ने लिखा, “सिस्टम, विमानों की हालत और सबसे जरूरी अपनी साख (रेपुटेशन) को बेहतर बनाने पर मेहनत करते तो कुछ भला भी होता.” वहीं एक दूसरे यूज़र ने सीधे सीधे तीखा तंज कसते हुए कहा, “PIA को किसी नई यूनिफॉर्म की रत्ती भर जरूरत नहीं है. इसे जरूरत है तो एक नई ऑपरेशनल टीम की, अकाउंटेबिलिटी की और ऐसी इन-फ्लाइट सर्विस की जो यात्रियों को सजा जैसी न लगे! नए और चमकदार कपड़े एयरलाइन के घटिया कामकाज को छिपा नहीं सकते.”

‘डिजाइनर नहीं बचाएंगे डूबती नैया, ईमानदारी और मेहनत काम आएगी’

एयरलाइन के इस महंगे और दिखावटी फैसले पर सवाल उठाते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह! समय, पैसे और संसाधनों की क्या शानदार बर्बादी है! जब PIA का दौर सच में सुनहरा हुआ करता था, तब वे ऐसे बेवकूफी भरे इवेंट्स पर एक कौड़ी भी खर्च नहीं करते थे. मैनेजमेंट यह बात समझ ले कि महंगे फैशन डिजाइनर एयरलाइन की डूबती नैया को नहीं बचा पाएंगे, इसे सिर्फ ईमानदारी, कड़ी मेहनत और काबिलियत ही बचा सकती है.”

यह भी पढ़ें: पूर्व WWE रेसलर और ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण का आरोप

‘हवाई जहाज का मेंटेनेंस करो, स्मगलिंग रोको और स्टाफ को तमीज सिखाओ’

नाराज यात्रियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा. एक यूजर ने तो पूरी नसीहतों की लिस्ट ही थमा दी. उन्होंने लिखा, “आपको सच में क्या लगता है कि क्रू को नए कपड़े पहना देने से हम PIA में टिकट बुक करने लगेंगे? खुदा के लिए पहले अपने स्टाफ को ट्रेनिंग दीजिए, हवाई जहाजों का मेंटेनेंस ठीक कीजिए और टाइम की पाबंदी सीखिए. प्लेन में स्मगलिंग (तस्करी) रोककर और यात्रियों को साफ-सुथरा सफर देकर अपनी इमेज सुधारिए. हमें इस बात से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता कि एयर होस्टेस ने किस डिजाइनर का लहंगा या सूट पहना है!”

एक और यूजर ने चलते-चलते मुहर लगा दी, “यूनिफॉर्म तो बहुत बाद की बात है साब! पहले पंखे-एसी ठीक करा लो, क्रू को कस्टमर सर्विस सिखा दो और फ्लाइट को टाइम पर उड़ा लो, वही हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगा.”
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नई यूनिफॉर्म के दम पर PIA अपनी साख की ढहती हुई इमारत को बचा पाती है या फिर जनता का यह तंज यूं ही बरकरार रहता है कि — ‘सफर हो न हो, फैशन पूरा होना चाहिए!’

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago