दुनिया

Tesla Phone की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, मंगल ग्रह पर भी इस्तेमाल कर पाने का दावा

अमेरिकी अरबपति और Tesla के CEO Elon Musk हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ एक अनोखी तस्वीर शेयर की है. Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म Twitter का नाम बदलकर X कर दिया है. अब एक और नए प्रोडक्ट, Tesla Phone, की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ पोस्ट में इसे टेस्ला पीआई (Tesla Pi) फोन भी कहा जा रहा है.

X पर उनके एक पैरोडी अकाउंट से इस फोन की तस्वीर पोस्ट की गई है और  फॉलोअर्स से पूछा गया है कि क्या वे इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे? इस फोन में X ऐप प्री-इंस्टॉल रहेगा और यह Starlink से भी कनेक्ट होगा.

क्या Tesla सच में स्मार्टफोन लॉन्च करेगी

Tesla Phone की लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन Musk ने इसे लेकर संकेत जरूर दिए हैं. उन्होंने पहले भी ऐसे फैसले अचानक लिए हैं, इसलिए अगर Tesla Phone बाजार में आता है, तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी. तस्वीर साझा करने के बाद से फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं.

फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “मैं यह फोन तभी खरीदूंगा, जब यह सैटेलाइट फोन होगा और Starlink से कनेक्ट हो सकेगा.” इस पर Musk के पैरोडी अकाउंट ने जवाब दिया कि यह फोन Starlink से कनेक्ट होगा और यह पूरी तरह से सही भी है.

एक और यूजर ने कहा कि फोन में ‘Free Speech’ सर्वर्स से कनेक्ट होने का विकल्प भी होना चाहिए. वहीं, रेयान नाम के यूजर ने पूछा कि क्या आप टेस्ला फोन का साइज और वजन बता सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर इसका साइज iPhone 12 Mini जितना हुआ, तो वह इसे जरूर इस्तेमाल करेंगे. इस पर अकाउंट से जवाब मिला कि Tesla Phone उससे बेहतर होगा और कमतर नहीं.

Starlink से कनेक्टिविटी

Starlink, Elon Musk की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जो दुनिया के किसी भी कोने से फास्ट इंटरनेट सेवा प्रदान करती है. Musk के पैरोडी अकाउंट ने बताया कि Tesla Phone Starlink से कनेक्ट होगा. एक यूजर के सवाल पर जवाब मिला कि यह फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध होगा, जो इस प्रोडक्ट को और खास बनाता है.

मंगल ग्रह से किया जा सकेगा इस्तेमाल

सैटेलाइट कनेक्टिविटी के बारे में Musk के पैरोडी अकाउंट ने बताया कि Starlink सेवा दुनिया के हर कोने में उपलब्ध है. 100 डॉलर प्रति माह की कीमत पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे मंगल ग्रह से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Elon Musk की Tesla Phone को लेकर चर्चा और अफवाहें तेज हैं, लेकिन अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दावा: फोन को चार्ज करने की जरूरत नहीं

फेसबुक पर Ai Artificial Intelligence Entrepreneurs नाम के एक ग्रुप में शेयर की गई जानकारी में दावा किया गया है कि इस फोन की बैटरी को चार्ज करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह सौर ऊर्जा से चार्ज हो जाता है. दावा है कि इसे स्वचालित रूप से चार्ज करने के लिए केवल सूर्य के प्रकाश की जरूरत होती है. इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि इस फोन में डेटा के लिए रिचार्ज नहीं कराना होगा क्योंकि यह फोन सीधे एलन मस्क के स्टारलिंक से जुड़ा होगा, जिससे सीधे इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा. इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि फोन पृथ्वी के अलावा चंद्रमा और मंगल ग्रह से भी इस्तेमाल किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

6 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

15 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

22 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

38 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

44 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

49 minutes ago