दुनिया

अक्षरधाम मंदिर पहुंचे पीएम लक्सन, न्यूजीलैंड के लिए हिंदू समुदाय के योगदान को सराहा

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 16-20 मार्च तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया. लक्सन ने एक्स पर लिखा, “न्यूजीलैंड के हिंदू समुदाय ने हमारे देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है. आज दिल्ली में मैंने कई कीवी-हिंदुओं के लिए पवित्र स्थान – बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में नमन किया.”

सोमवार शाम को न्यूजीलैंड के नेता ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजधानी में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया. लक्सन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया, जो गहरी आस्था और इतिहास का स्थान है. सेवा और मानवता के प्रति सिख समुदाय की अटूट प्रतिबद्धता सराहनीय है.”

प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट जाने का भी समय निकाला

मंगलवार शाम को दिल्ली की अपनी यात्रा समाप्त कर मुंबई के लिए रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट जाने का भी समय निकाला. सोमवार को लक्सन और कीवी प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के भारत से गहरे लगाव का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम सबने देखा कि कैसे कुछ दिन पहले उन्होंने ऑकलैंड में होली का त्यौहार मनाया! न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री लक्सन का स्नेह इस बात से भी देखा जा सकता है कि उनके साथ एक बड़ा सामुदायिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.”

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों पर गहन चर्चा की और रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत एवं संस्थागत बनाने का निर्णय लिया. सोमवार को दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय चर्चा के बाद जारी भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त वक्तव्य में कहा गया, “प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर संतोष व्यक्त किया.”


ये भी पढ़ें: 9 महीने लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद आज स्वदेश लौटेंगी सुनीता विलियम्स


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago