दुनिया

Canada: पीएम मार्क कार्नी ने नई कैबिनेट का किया ऐलान, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं विदेश मंत्री, गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) ने मंगलवार को 38 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की, जिसमें 28 मंत्री और 10 विदेश सचिव शामिल हैं. मार्क कार्नी ने भारतीय मूल की अनीता आनंद को विदेश मंत्रूी नियुक्त किया है. मंत्रिमंडल को 10 राज्य सचिवों का भी समर्थन प्राप्त है जो अपने मंत्री के पोर्टफोलियो के अंतर्गत प्रमुख मुद्दों और प्राथमिकताओं पर समर्पित नेतृत्व प्रदान करेंगे.

अनीता आनंद ने गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

अनीता आनंद ने मंगलवार को गीता पर हाथ रखकर नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली. वह कनाडा की विदेश मंत्री बनने वाली पहली हिंदू महिला भी हैं. इस साल की शुरुआत में जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने वाले और पिछले महीने चुनाव जीतने वाले कार्नी (Mark Carney) ने अनीता आनंद को मेलानी जोली की जगह विदेश मंत्री नियुक्त किया है. मेलानी जोली को उद्योग मंत्री बनाया गया है. अनीता आनंद ने पहले रक्षा मंत्री सहित कई भूमिकाएं निभाई हैं.

Mark Carney सरकार की प्राथमिकताएं बताईं

नये मंत्रिमंडल के ऐलान के साथ ही मार्क कार्नी ने सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं को सबके सामने रखा, जिसमें उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ नये आर्थिक और सुरक्षा संबंध बनाना, जीवन-यापन की लागत से निपटना, और कनाडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर फोकस करने की बात कही.

Mark Carney ने एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, मार्क कार्नी (Mark Carney) ने लिखा, “कनाडा, अपने नए मंत्रिमंडल से मिलिए. यह एक ऐसी टीम है जो सशक्त है और नेतृत्व करने की उम्मीद है. साथ मिलकर, हम संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक नया आर्थिक और सुरक्षा संबंध बनाएंगे और एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे – जी 7 में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था.”

यह भी पढ़ें- 3500 करोड़ का ‘उड़ता शाही महल’! ट्रंप को मिलेगा दुनिया का सबसे महंगा विमान

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “कनाडावासियों ने इस नई सरकार को मजबूत जनादेश के साथ चुना है. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक नए आर्थिक और सुरक्षा संबंध को परिभाषित करने, जीवन की लागत को कम करने और एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए. यह नया मंत्रिमंडल इस क्षण के लिए केंद्रित, तैयार और निर्मित है.” नवगठित मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों में भारतीय मूल की अनीता आनंद भी शामिल हैं, जिन्हें विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

19 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

24 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago