दुनिया

PM Modi को इस्लामाबाद में SCO बैठक के लिए भेजा गया न्योता: पाकिस्तान विदेश कार्यालय

पाकिस्तान ने गुरुवार को औपचारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्टूबर के मध्य में इस्लामाबाद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने अपने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्र प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है.

बलूच ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है.” उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा, “इसकी जानकारी उचित समय पर दी जाएगी कि किस देश ने बैठक में हिस्सा लेने की पुष्टि की है.”

पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ के शासनाध्यक्षों की बैठक की मेजबानी करने वाला है. इस बैठक से पहले मंत्रिस्तरीय बैठक और वरिष्ठ अधिकारियों की कई दौर की बैठकें होंगी, जो एससीओ सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर केंद्रित होंगी.

ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल नियुक्त कर सकते हैं. पहले भी, एससीओ सीएचजी बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व मंत्रियों द्वारा किया गया है और इस बार भी यही पैटर्न होने वाला है.

पीएम मोदी इस साल 3-4 जुलाई को कजाकिस्तान में आयोजित एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों के 24वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अस्ताना में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. पाकिस्तानी विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि पीएम मोदी बैठक के लिए पाकिस्तान आएंगे.

पिछले वर्ष पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए थे.

राजनीतिक विश्लेषक कामरान यूसुफ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और अन्य सभी सदस्य देशों को निमंत्रण देना एक प्रोटोकॉल है, जिसका पालन कोई भी मेजबान देश करता है. पाकिस्तान ने भी यही किया है। मैं इसे राजनीतिक स्टंट के रूप में नहीं देखता. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी इस्लामाबाद आएंगे, मैं इसा नहीं सोचता.”

ये भी पढ़ें- PM Narendra Modi ने पेरिस पैरालंपिक के लिए भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं, देशवासियों से उत्साह बढ़ाने को कहा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago