दुनिया

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रमुख कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की. इस दौरे के पहले दिन उन्होंने शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की और प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी के दौरे के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में सिडनी पहुंचे थे. सिडनी पहुंचे पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने स्वागत किया. वहीं बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे थे.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि ब्रिस्बेन में जल्द ही एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा और उन्हें सिडनी में हैरिस पार्क का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पीएम समकक्ष एंथनी अल्बनीज को धन्यवाद दिया.
पीएम मोदी ने कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में एकत्रित 20,000 से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “अब जबकि मैं यहां आपके साथ हूं, मैं एक घोषणा करना चाहता हूं. ब्रिस्बेन में भारतीय समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द ही एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलकर पूरी की जाएगी.” पीएम मोदी ने कहा कि सिडनी में हैरिस पार्क का नाम बदलकर ‘लिटिल इंडिया’ करने पर मैं पीएम अल्बनीज को भी धन्यवाद देता हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

1 minute ago

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

15 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

22 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

26 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

30 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

42 minutes ago