दुनिया

PM Modi Meet Falguni Shah: पीएम मोदी से मिलकर खुश नजर आईं ग्रैमी विनर फाल्गुनी शाह, बोलीं- 6 महीने किया है साथ में काम

New York: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी ने अमेरिका के कई दिग्गज उद्योगपतियों कलाकारों और सेलेब्रिटियों से मुलाकात की. इस क्रम में पीएम मोदी ने ग्रैमी विनर (Grammy Winner) और मशहूर इंडियन-अमेरिकन सिंगर फाल्गुनी शाह से भी मुलाकात की. पीएम मोदी से मिलकर फाल्गुनी शाह काफी खुश नजर आईं.

इसी माह की 16 तारीख को ही फाल्‍गुनी का गाना ‘अबंडेंस इन मिलिट्स’ रिलीज किया गया है. पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद फाल्गुनी ने बताया कि, “उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा, हमने 6 महीने तक साथ काम किया है, उनको एल्बम का कवर और गाना बहुत पसंद आया. उन्होंने आशा जताई है कि इस गाने से दुनियाभर के लोगों को लाभ मिलेगा.” हालांकि पूर्व में भी फाल्गुनी की मुलाकात पीएम मोदी से हो चुकी है.

फाल्गुनी का एल्बम और पीएम मोदी

बता दें कि यूनाइटेड स्टेट जेनरल असेंबली ने साल 2023 को भारत के प्रस्ताव पर ‘इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर’ घोषित किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए फाल्गुनी और उनके पति गौरव शाह ने मिलकर यह एल्बम ‘अबंडेंस इन मिलिट्स’ तैयार किया. वहीं फाल्गुनी शाह के अनुसार प्रधानमंत्री ने उनके और उनके पति के साथ बैठकर इस गाने को लिखने में सहायता भी की है.

इसे भी पढ़ेे: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने खुद को बताया मोदी का फैन, न्यूयॉर्क में PM से की मुलाकात

मु्ंबई में जन्मी हैं फाल्गुनी शाह

बता दें कि फाल्गुनी शाह का जन्म मु्ंबई में हुआ था, लेकिन अब वह अमेरिका में रहती हैं. फाल्गुनी शाह को दूसरी बार बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में नामांकित किया गया था. ऐसा करने वाली भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं. साल 2018 में फालू बाजार नामक उनके एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया था. लेकिन पहली बार गैमी अवॉर्ड उन्होंने 2022 में जीता. मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ भी फाल्गुनी शाह गाना गा चुकी हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

36 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

42 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

55 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago