बिजनेस

Sovereign Gold Bond: सस्ते में सोना खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 ग्राम सोने के लिए चुकाने होंगे 5,876 रुपए, 23 जून तक कर सकते है निवेश

Sovereign Gold Bonds Scheme 2023-24 (Series I): सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज के तहत आज से आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है. ये गोल्ड बॉन्ड 23 जून तक खुला रहेगा और इसमें निवेश करने के लिए आपके पास 5 दिन का समय है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेशक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने में निवेश करते हैं यानी 99.9 फीसदी प्योर गोल्ड में इंवेस्ट किया जाता है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के जरिए निवेशकों को कम मूल्य में सोना खरीदने का अवसर मिल रहा है. इस बॉन्ड की आठवीं सीरीज जारी करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोने के दाम निर्धारित कर दिए हैं. 19 जून से शुरु ये गोल्ड बॉन्ड निवेशकों के लिए 23 जून तक खुला रहेगा. बता दें कि इस बार के लिए 1 ग्राम सोने की कीमत 5,926 रुपए निर्धारित की गई है. इस बॉन्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश किया जा सकता है. हलांकि ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान करने वाले को प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा.

मिलता है 99.9% शुद्ध सोना और ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 24 कैरेट यानी 99.9% शुद्ध सोने में निवेश किया जाता है. वहीं इसमें निवेश पर 2.50% वार्षिक दर से ब्याज मिलता है. पैसों की जरूरत पड़ने पर बॉन्ड के बदले लोन भी लिया जा सकता है. गोल्ड बॉन्ड की अवधि आठ वर्ष की रहती है. वहीं पांचवे वर्ष के बाद उपभोक्ता इससे बाहर निकल सकता है.

इसे भी पढ़ें: भारत में फैशन का सबसे बड़ा उत्सव बना AJIO ‘बिग बोल्ड सेल’, समर कलेक्शन की रही ज्यादा डिमांड

अधिकतम इतने किलो सोने में निवेश

कम से कम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम सोने में SGBs के जरिए कोई भी शख्स निवेश कर सकता है. वहीं जॉइंट होल्डिंग के मामले में 4 किलोग्राम की निवेश सीमा पहले आवेदक पर ही लागू होगी. इसके अलावा ट्रस्ट के लिए अधिकतम सीमा 20 किलो है.
इच्छुक निवेशक इसे पोस्ट ऑफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL),और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के जरिए खरीद सकते हैं. हलांकि समय सीमा के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज में 23 जून तक कर सकेंगे निवेश. इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

19 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

28 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

39 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

46 minutes ago