देश

यूपी में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर, PGI में जल्द ही AIIMS दिल्ली से भी अधिक होंगे बेड, भर्ती हो सकेंगे 3120 मरीज

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए SGPGI से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जल्द ही दिल्ली एम्स से भी अधिक बेड की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है. इससे एक बार में ही तीन हजार से ऊपर मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा. जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में पीजीआई जल्द ही देश के सभी एम्स को पीछे छोड़ देगा. वर्तमान समय में लखनऊ पीजीआई में 2167 बेड हैं और जल्द ही 953 बेड बढ़ा दिए जाएंगे. इसके बाद पीजीआई में कुल 3120 बेडों की सुविधा उपलब्ध होगी. यानी एक साथ 3120 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा. बता दें कि फिलहाल विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पूरे देश में सबसे ज्यादा 4500 बेड KGMU में ही हैं. तो वहीं मौजूदा समय में एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ में करीब 2400-2400 बेड हैं.

इस तरह बढ़ाए जाएंगे बेड

इस सम्बंध में पूरी जानकारी को लेकर पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि पीजीआई में मौजूदा समय में 2167 बेड हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि यहां पर इसी साल एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर शुरू होने जा रहा है, जिसमें 573 बेड होंगे. इसके अलावा अडवांस डायबीटीज सेंटर में 40 बेड शुरू होंगे. उन्होंने आगे बताया कि, इसी तरह पीडियाट्रिक कार्डियॉलजी के लिए 200 बेड का अलग सेंटर शुरू होगा. इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में 80 बेड, इमरजेंसी में 30 और गैस्ट्रोएंट्रॉलजी विभाग में 30 बेड बढ़ाए जाने की तैयारी है. इस तरह पीजीआई में कुल 3120 बेड हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- World Yoga Day-2023: राजधानी में राज्यपाल सहित डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

नई नियुक्तियों के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

इसी के साथ डॉ. धीमन ने बताया कि बेड बढ़ाने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की भी आवश्यकता होगी. तो इसी के साथ कई विभागों में नई फैकल्टी की नियुक्ति भी होनी है. उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा दिया गया है. अनुमति मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

इसी महीने से शुरू हो जाएगा काम

डॉ. धीमन ने मीडिया को आगे जानकारी देते हुए बताया कि, पीजीआई में हाल ही 230 नर्सों की भर्ती की गई है. अन्य और के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है. भर्ती के बाद 110 नर्सें ट्रॉमा सेंटर, 45 नर्सें इमरजेंसी और 25 नर्सें गैस्ट्रो विभाग में भेजी जाएंगी. इसके बाद संस्थान में 150 बेड बढ़ जाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि, अडवांस डायबिटीज सेंटर भी कुछ महीने में शुरू होने जा रहा है, जिससे 40 बेड और बढ़ेंगे. तो इसी के साथ पहले फेज में पीडियाट्रिक कार्डियॉलजी के बेड भी बढ़ाए जाने की तैयारी है. उन्होंने बताया कि, आने वाले साल तक अडवांस पीडियाट्रिक सेंटर भी शुरू करने की योजना है. इसी के साथ उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि, इस पर काम इसी महीने से शुरू होने जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

39 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago