राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी की बैठक.
PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को रूस के कजान शहर में हो रहे 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे. जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर से रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया.
उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के समक्ष कहा कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए. शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का शानदार स्वागत करने के लिए आभार भी व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं, मेरे लिए खुशी की बात है कि ब्रिक्स समिट के लिए कजान जैसे खूबसूरत शहर में आने का अवसर मिला है. इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे.”
PM Modi ने कहा, “पिछले तीन महीने में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है. जुलाई में मॉस्को में हुई हमारी एनुअल समिट से हर क्षेत्र को बल मिला है. पिछले एक वर्ष में ब्रिक्स की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. 15 वर्षों में इसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अब विश्व के अनेक देश इससे जुड़ना चाहते हैं. मैं ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं.”
यह भी पढ़ें- PM Modi Russia Visit: कजान में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, रूसी लोगों ने कृष्ण भजन से किया स्वागत
पीएम मोदी ने कहा, “रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार संपर्क में रहे हैं. जैसा मैंने पहले भी कहा है, हमारा मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए. शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं. हमारे सभी प्रयास मानवता को प्रमुखता देते हैं. आने वाले समय में भी भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.” पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर रूस पहुंचे हैं. जहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…