Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
टमाटर की वजह घर छोड़ चली गई इस शख्स की पत्नी, पुलिस तक पहुंचा मामला
Couple Tomato Controversy: इन दिनों टमाटर का जिक्र छिड़ते ही लोगों में महंगाई की चर्चा होने लगती है. देशभर के बहुत-से गांव-शहरों में टमाटर आमजन की रसोई से दूर हो चुका है. वहीं, कुछ जगहों पर ये महंगा बिक रहा है कि लोग खरीद नहीं पाते. कई शहरों में टमाटर के भाव करीब 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं. इस बीच मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां टमाटर की वजह पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया और पत्नी घर छोड़कर चली गई.
मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के बेमहौरि गांव का है. यहां पति और पत्नी के बीच टमाटर को लेकर कहा-सुनी हुई. बताया जा रहा है कि संजीव कुमार वर्मा नाम के शख्स ने सब्जी में टमाटर क्या डाल दिया, उसकी जिन्दगी में हलचल मच गई. उसकी पत्नी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में वो अपने पति का घर छोड़कर कहीं चली गई. अब पति ने उसे वापस पाने के लिए पुलिस की शरण ली है.
यह भी पढ़ें: टमाटर के दामों ने बिगाड़ा जायका तो न हों परेशान, इन चीजों का करें टमाटर की जगह इस्तेमाल
टमाटर को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस के पास पहुंचे पति ने बताया कि मेरी पत्नी इस बात से नाराज हो गई थी कि टमाटर इतने महंगे हैं और मैंने सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए थे. इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई. पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार वर्मा एक ढाबा चलाते हैं और टिफिन सर्विस का काम करते हैं. हाल ही उन्होंने सब्जी में पत्नी से बिना पूछे टमाटर डाल दिए थे, पता चलते ही वो झगड़ने लगी. इसी तरह बहस-बाजी हुई तो वो घर छोड़कर चली गई. साथ में बेटी को भी ले गई. अब इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद पति संजीव ने ये कसम खाई है कि अब वो सब्जी में कभी टमाटर का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
– भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…