दुनिया

अमेरिकी संसद में पीएम मोदी ने सुनाई कविता, तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंजी US पार्लियामेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका कती राजकीय यात्रा पर हैं. गुरुवार को पीएम मोदी यूएस संसद को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच के रिश्ते, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपने विचार साझा किए. पीएम ने संबोधित करते हुए एक कविता भी सुनाई. ये कविता उन्होंने खुद लिखी है. पीएम मोदी ने जैसे ही कविता को खत्म किया पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा.

पीएम मोदी ने सुनाई कविता-

‘आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीर कर. रोशनी का संकल्प लें, अभी तो सूरज उगा है. अभी तो सूरज उगा है, दृढ़ निश्चय के साथ चलकर, हर मुश्किल को पार कर, घोर अंधेरे को मिटाने अभी तो सूरज उगा है.’

पीएम मोदी ने अपनी इस कविता को पहले हिंदी में सबके सामने सुनाया. उसके बाद उन्होंने कविता का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया. जिसे सुनाने से पहले उन्होंने कहा, मैं आज एक कविता आपको सुनाता हूं, ये कविता मैंने काफी पहले लिखी थी.

अमेरिकी संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे

बता दें कि पीएम मोदी जैसे ही अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए पहुंचे तभी वहां मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए. ये सिलसिला करीब दो से तीन मिनट तक चलता रहा. इसके अलावा पीएम मोदी जब सदन को संबोधित कर रहे थे. उस दौरान भी कई बार पीएम मोदी के नारे लोगों ने लगाए. संसद में पहुंचने पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने और सभी सीनेटरों ने उनका स्वागत किया.

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र हमारी रगों में है, भारत में किसी आधार पर भेदभाव नहीं- अल्पसंख्यकों के सवाल पर बोले पीएम मोदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी का अमेरिका संसद में ये दूसरा संबोधन था. इससे पहले पीएम मोदी ने 8 जून 2016 को पहली बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

30 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

37 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

43 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago