पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi US Visit: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे दिन व्हाइट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं ने भारतीय समुदाय के हजारों लोगों को संबोधित किया. वहीं इसके बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय वार्ता की, जहां कई मुद्दों पर सहमति बनी. बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते मजबूत हो रहे हैं.
जो बाइडेन ने कहा, “हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं. स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है. एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी.”
बाइडेन ने कहा कि इस दौरान क्वाड पर चर्चा हुई जो सुनिश्चित कर सकता है कि इंडो पैसिफिक खुला और समृद्ध रहे. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका दोनों नवप्रवर्तन और निर्माण करते हैं, बाधा को अवसर में बदलते हैं. दोनों देशों में मानवाधिकार संघर्ष मौजूद है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी सपने को पूरा करने में भारतीय अमेरिकी योगदान दें. 2024 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाएगा.
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन भारत और अमेरिका के संबंधों के इतिहास में एक विशेष संबंध रखता है. आज की हमारी चर्चा और हमारे द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से हमारा कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में एक नया अध्याय जुड़ा है. एक नई दिशा और नई उर्जा मिली है.”
पीएम मोदी ने कहा, “भारत-अमेरिका की व्यापार की निवेश साझेदारी दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है. आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरूआत की जाएगी.”
अल्पसंख्यकों के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं. जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा भारत और अमेरिका दोनों के DNA में लोकतंत्र है. लोकतंत्र हमारी रगो में है, लोकतंत्र को हम जीते हैं. हमारा संविधान और हमारी सरकार, और हमने सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर.जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है.”
इसके पहले, जो बाइडेन के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “आप हमेशा भारत के शुभचिंतक रहे हैं और जब भी आपको अवसर मिला आपने हमेशा भारत-अमेरिका के रिश्तों को ताकत दी है. मुझे याद है कि 8 साल पहले आपने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल में महत्वपूर्ण बात कही थी. आपने कहा था कि ‘हमारा लक्ष्य भारत का सबसे अच्छा मित्र बनना है’. यह आपके शब्द आज भी गूंज रहे हैं.”
पीएम मोदी ने कहा, “जब कभी दो देशों के बीच बात की जाती है तो अक्सर औपचारिक साझा बयान, काम करने वाला समहू और आमतौर पर उसी दायरे पर बात होती है. इसका अपना महत्व है लेकिन भारत अमेरिका के रिश्तों का असली इंजन हमारे मज़बूत लोगों से लोगों का रिश्ता है. इस इंजन की जोरदार दहाड़ हमने व्हाइट हाउस के बाहर सुनी थी.”
वहीं जो बाइडेन ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में छोटे-छोटे कदम बड़ी प्रगति में बदल गए हैं. आज हमारे देशों के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है. हम अंतरिक्ष, समुद्री प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…