दुनिया

Pm Modi In Ghana: पीएम मोदी को घाना ने राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित, दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर बनी सहमति

Pm Modi In Ghana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर घाना में हैं. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के घाना पहुंचने पर 21 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान पीएम मोदी को घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने अपने दूसरे राष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑप द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया.

घाना के द्वारा सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने घाना सरकार का आभार प्रकट किया. पीएम मोदी ने कहा ‘घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है. मैं राष्ट्रपति जॉन महामा, घाना सरकार और घाना के सम्मानित जनता का आभार प्रकट कर रहा हूं. मैं यह सम्मान घाना के युवाओं के उज्जवल भविष्य को और घाना व भारत के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं’

घाना के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर किया रिसीव

गौरतलब है कि पीएम मोदी के घाना पहुंचने पर घाना के राष्ट्रपति खुद पीएम मोदी को लेने एयरपोर्ट पर आए. जिसपर आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि घाना के राष्ट्रपति महामा का खुद एयरपोर्ट पर आना उनके लिए बड़े ही सम्मान की बात है.

घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर किया रिसीव

ये भी पढ़ें- PM Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री के स्वागत में घाना में लगाए गए ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के नारे

पश्चिम अफ्रीका में जीवंत लोकतंत्र है घाना

पीएम मोदी ने घाना को पश्चिम अफ्रीका का एक जीवंत लोकतंत्र और आशा की किरण बताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस घाना दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम निर्णय लिए गए. पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज हमने घाना के लिए ITEC और ICCR स्कॉलरशिप को दोगुना करने का निर्णय लिया है. घाना के युवाओं को वोकेशनल एजुकेशन के लिए एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी. वहीं कृषि क्षेत्र में राष्ट्रपति महामा के फीड घाना प्रोग्राम में भी सहयोग किया जाएगा’

इसके अलावा दोनों देशों के बीच जन औषधि केंद्रों के माध्यम से घाना के नागरिकों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा गया. दोनों देशों के बीच वैक्सीन उत्पादन में सहयोग पर भी चर्चा की गई.

भारत और घाना के बीच हुए 4 समझौते

सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर MoU- भारत और घाना के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर सहमति बनी. दोनों देश कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और विरासत के क्षेत्र में आपसी सहयोग करेंगे.

भारतीय मानक ब्यूरो और घाना स्टैंडर्ड अथॉरिटी के बीच MoU- मानकीकरण और प्रमाणन में दोनों देशों ने सहयोग पर सहमति जताई.

ITAM (घाना) और ITRA (भारत) के बीच MoU- दोनों देश पारंपरिक चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और रिसर्च में सहयोग पर सहमत हुए.

संयुक्त आयोग की बैठक पर MoU- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और उच्च स्तरीय संवाद की समीक्षा पर सहमति बनी.

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने की घाना की सराहना

पीएम मोदी ने आतंकवाद के प्रति घाना के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने काउंटर टेररिज्म में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हैं.

पीएम मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा बैठक करते हुए

घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण

पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति को भारत आने का निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि मैं कल घाना में भारतीय समुदाय के साथ बैठक को लेकर काफी उत्साहित हूं. राष्ट्रपति महामा भारत के घनिष्ठ मित्र हैं. मैं उनको भारत का मेहमान बनने का निमंत्रण देता हूं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

16 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

57 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago