PM Modi Thailand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाए. उन्होंने आज बैंकॉक में प्रसिद्ध वात फो मंदिर में दर्शन किए, जो अपने विशाल लेटे हुए बुद्ध की प्रतिमा के लिए जाना जाता है.
यह मंदिर थाईलैंड के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक है, जिसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप मौजूद हैं.
यह मंदिर थाईलैंड के 6 मंदिरों में से एक है. ये जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा (रिक्लाइनिंग बुद्धा) के लिए प्रसिद्ध है. पीएम मोदी के दौरे से पहले भारतीय समुदाय के लोगों की भीड़ इस मंदिर को देखने जा रही थी.
पीएम मोदी ने BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को उजागर किया और बांग्लादेश सरकार से इन मामलों की गहन जांच कर उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
थाईलैंड के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से भी मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और थाईलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने भारत और थाईलैंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर बल देते हुए कहा कि रामायण की कहानियां थाई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं.
BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्य-सत्ता प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से भी मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद की स्थिति पर चर्चा की. पीएम मोदी ने भारत के ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार को दी जा रही मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों पर प्रकाश डाला.
म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने भारत के सहायता प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत इस संकट के समय म्यांमार के साथ खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता तैनात करने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़िए: पीएम मोदी की Act East Policy: दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक कूटनीति और आर्थिक सहयोग का नया युग
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…