Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Reclining Buddha: थाईलैंड में PM मोदी ने किए प्रसिद्ध वात फो मंदिर में दर्शन, यहां 1,000 से ज्यादा बुद्ध प्रतिमाएं

Narendra Modi In Thailand: पीएम मोदी ने थाईलैंड में BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश, थाईलैंड और म्यांमार के नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, सुरक्षा और मानवीय सहायता पर चर्चा की.

PM Modi Wat Pho temple Thailand

PM Modi Thailand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाए. उन्होंने आज बैंकॉक में प्रसिद्ध वात फो मंदिर में दर्शन किए, जो अपने विशाल लेटे हुए बुद्ध की प्रतिमा के लिए जाना जाता है.

यह मंदिर थाईलैंड के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक है, जिसमें 1,000 से अधिक बुद्ध प्रतिमाएं और 90 से अधिक स्तूप मौजूद हैं.

फोटो: थाईलैंड के वाट फो मंदिर में पीएम मोदी.
फोटो: थाईलैंड के वात फो मंदिर में पीएम मोदी.

यह मंदिर थाईलैंड के 6 मंदिरों में से एक है. ये जगह लेटे हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा (रिक्लाइनिंग बुद्धा) के लिए प्रसिद्ध है. पीएम मोदी के दौरे से पहले भारतीय समुदाय के लोगों की भीड़ इस मंदिर को देखने जा रही थी.

BIMSTEC शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठकें

पीएम मोदी ने BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की. इस मुलाकात में पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को उजागर किया और बांग्लादेश सरकार से इन मामलों की गहन जांच कर उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

थाई पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से मुलाकात

थाईलैंड के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा से भी मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत और थाईलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने भारत और थाईलैंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर बल देते हुए कहा कि रामायण की कहानियां थाई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं.

म्यांमार के जनरल मिन आंग के साथ संवाद

BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने म्यांमार के सैन्‍य-सत्‍ता प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग से भी मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद की स्थिति पर चर्चा की. पीएम मोदी ने भारत के ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत म्यांमार को दी जा रही मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों पर प्रकाश डाला.

भारत की सहायता के प्रति म्यांमार का आभार

म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने भारत के सहायता प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं, पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत इस संकट के समय म्यांमार के साथ खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन और सहायता तैनात करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी की Act East Policy: दक्षिण-पूर्व एशिया में रणनीतिक कूटनीति और आर्थिक सहयोग का नया युग



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital