दुनिया

पाकिस्तान में अगले साल होंगे आम चुनाव, बिलावल भुट्टो पीएम तो जरदारी होंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार

Pakistan: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सूचना सचिव फैसल करीम कुंडी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होंगे, जबकि उनके पिता, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जाएगा. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में फरवरी 2024 में आम चुनाव होने हैं. चुनाव की तैयारी में पीपीपी जुट गई है.

बिलावल ने दिया था ये संकेत

हाल ही में बिलावल ने संकेत दिया था कि आने वाले आम चुनाव में वो खुद या खुर्शीद शाह पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. उन्होंने कहा था, ” मैं भी पीएम उम्मीदवार हो सकता हूं, खुर्शीद शाह भी कहते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जा सकता है.” डॉन के अनुसार, इस्लामाबाद में एक मीडिया ब्रीफिंग में, फैसल कुंडी ने 2018 के चुनावों के परिदृश्य को दोहराने और आसिफ जरदारी को फिर से राष्ट्रपति बनते देखने की पार्टी की इच्छा व्यक्त करते हुए, पीएम पद के लिए बिलावल की उम्मीदवारी की पुष्टि की.

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए संसद में उत्पात मचाने वाले सभी आरोपी, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ

देश बिलावल के साथ: कुंडी

उन्होंने कहा, “हमारी इच्छा होगी कि हम 2018 को फिर से खेलें और आसिफ जरदारी को राष्ट्रपति बनाएं,” उन्होंने संभवतः 2008 के चुनावों का जिक्र किया जब जरदारी को राष्ट्रपति चुना गया था. कुंडी ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम की रैलियों की लोकप्रियता की तुलना बिलावल के नेतृत्व वाली रैलियों से की और कहा कि देश की जनता पीपीपी के पक्ष में है. उन्होंने घोषणा की कि पार्टी आगामी आम चुनावों के लिए “पूरी तरह से तैयार” है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

24 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

24 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

24 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

31 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

40 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago