वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
Vande Bharat Express : देश के रेलवे परिवहन में तेजी से बदलाव देखने को मिले हैं. मोदी सरकार ने 2019 में वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की थी. यह अब तक की सबसे प्रीमियम भारतीय ट्रेन है. इसमें फ्लाइट्स के लेवल की सर्विसेज मिलती हैं. अब तक देश में कई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च हुईं थीं. अब बड़ी खबर यह है कि भारतीय रेलवे जल्द ही देश में 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने वाली है, जो कि देश के रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.
जानकारी के मुताबिक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से सिकंदराबाद और पुणे रूट पर ट्रेन चलेगी जो कि साउथ सेंट्रल रेलवे को मिलेगी. इसके अलावा साउथ सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत अभी चार वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. उम्मीद है कि अगर वंदे भारत ट्रेनें उपलब्ध हो गईं तो इससे सभी श्रेणी के यात्रियों को फायदा होगा. अब तक कुल 33 ट्रेनें शुरू की गई हैं, जो वर्तमान में देश भर के विभिन्न शहरों और राज्यों के बीच चल रही हैं.ॉ
इसके अलावा वाराणसी-लखनऊ, पटना-जलपाईगुड़ी, मडगांव-मैंगलोर, दिल्ली-अमृतसर, इंदौर-सूरत, मुंबई-कोल्हापुर, मुंबई-जलाना, पुणे-वडोडरा, टाटानगर-वाराणसी के बीच चल सकती है. गौरतलब है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच 15 फरवरी, 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गई थी. इस ट्रेन से इस रूट के लाखों यात्रियों को फायदा हुआ है. अब कहा जा रहा है कि इसी रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी लॉन्च कर सकते हैं.
खास बात यह भी है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में भी वंदे भारत ट्रेन देखने को मिल सकती है. रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के साथ जम्मू-कश्मीर में चलने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए आठ कोच आवंटित किए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार कश्मीर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन की घोषणा कर सकती है.
यह भी पढ़ें-UP Congress: ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी, हर जिले में बनाए गए प्रभारी
जम्मू कश्मीर में वंदे भारत चलाने के बारे में एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि पूरी लाइन का विद्युतीकरण हो चुका है और कुछ सुरंगों पर अंतिम चरण का काम अभी पूरा होना बाकी है. लिंक का उद्घाटन करने के लिए तेजी से तैयारी हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…