अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
Holi 2023: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिका, भारत और दुनियाभर में मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों को होली के त्योहार की शुभकामनांए दीं. अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई वर्षों से होली मनाई जाती है और कई सांसद इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार है जब व्हाइट हाउस की ओर से होली की शुभकामनाएं दी गई हैं.
बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज रंगों के त्योहार के मौके पर प्रेम, हंसी, अच्छाई और वसंत के आगमन का जश्न मनाने वालों को होली की शुभकामनाएं देता हूं.’’
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि हम वसंत के आगमन को चिह्नित करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं… होली के जीवंत रंग हमारी दुनिया को खुशी, आशा और सकारात्मकता से रोशन करें. होली मनाने वाले सभी लोगों को होली मुबारक.’’ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने बधाई संदेश के साथ एक-एक तस्वीर भी साझा की, जिस पर अंग्रेजी में ‘हैप्पी होली’ (होली मुबारक) लिखा था.
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं. यह रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशहाली लाए.’’ इस बीच, अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली खेली, जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.
ये भी पढ़ें: Pakistan: होली खेलने पर हिंदू छात्रों पर हमला, 15 छात्र बुरी तरह हुए घायल, पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत
सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष एवं सीनेट खुफिया समिति के अध्यक्ष मार्क वार्नर, कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस चेयर की प्रमुख जूडी चू, महिला सांसद ग्रेस मेंग, सांसद टेड लियू और भारतीय-अमेरिकी सांसद एमी बेरा, प्रमिला जयपाल तथा राजा कृष्णमूर्ति ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…