होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मोटेरा स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी (फोटो ANI)
India vs Australia 4th Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकें हैं. पीएम के स्टेडियम पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम है. खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी दोनों साथ साथ मैच का लुत्फ़ उठाएंगे. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ घेंटे तक स्टेडियम रहेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी करेंगे.
दोनों देशों की प्रधानमंत्रियों के एक साथ मैच देखने को लेकर टीम के कैप्टन रोहित शर्मा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “उनका फोकस प्रदर्शन पर है. दोनों देशों के प्रधानमंत्री आ रहे हैं. यह रोमांचक होगा, लेकिन खिलाड़ियों का फोकस खेल पर रहेगा. हम इस टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.”
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच को लेकर फैंस इसलिए भी उत्साहित हैं क्योंकि सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच है और यह टेस्ट जीतते ही भारत सीधे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पहुंच जाएगा. अगर मैच ड्रा भी हुआ तो सीरीज भारत जीत जाएगा और फाइनल में पहुंचने की उसकी रहेगी. इसके अलावा मैच इसलिए भी रोमांचक होगा, क्योंकि खिलाड़ियों को अपने-अपने प्रधानमंत्री के सामने प्रदर्शन करना होगा और उन्हें अपना पूरा ध्यान मैच जीतने पर लगाना होगा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में खचाखच भीड़ होने वाली है. यहां तक दिन में करीब एक लाख दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है. यह भी भारत में एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि इससे पहले सर्वाधिक दर्शक ईडन गार्डंस पर क्रिसमस टेस्ट मैचों के दौरान ( 88000 से 90000) मौजूद थे. बाद में उसकी दर्शक क्षमता घटाकर 67000 कर दी गई थी.
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…