दुनिया

Princess of Wales केट मिडलटन ने बताया कि उन्हें कैंसर है

ब्रिटेन के शाही परिवार से एक बुरी खबर सुनने को मिली है. प्रिंस विलियम की पत्नी प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन कैंसर से पीड़ित हैं. केट ने शनिवार (23 मार्च) को इसकी जानकारी एक वीडियो संदेश में दी. उन्होंने बताया​ कि पिछले दो महीने का समय उनके पूरे परिवार के लिए काफी कठिन रहा है. उन्होंने बताया कि उनकी कीमोथेरपी चल रही है.

ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम की 42 वर्षीय पत्नी केट ने खुद के कैंसर होने को ‘बहुत बड़ा झटका’ बताया. यह खबर ब्रिटिश शाही परिवार के लिए एक ताजा स्वास्थ्य झटका है, क्योंकि उनके ससुर किंग चार्ल्स का भी कैंसर का इलाज चल रहा है.

जनवरी में हुई थी सर्जरी

मालूम हो कि बीते जनवरी महीने में केट के पेट की सर्जरी हुई थी. वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं. उनके कार्यालय ने उस समय कहा था कि सब कुछ ठीक रहा है. हालांकि केट ने शनिवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि बाद के मेडिकल टेस्ट से पता चला कि उन्हें कैंसर हो गया है. उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और बेहतर हो रही हैं.

केट ने कहा, ‘इसलिए मेरी मेडिकल टीम ने सलाह दी कि मुझे निवारक कीमोथेरेपी का एक कोर्स करना चाहिए और मैं अब उस उपचार के शुरुआती चरण में हूं.’

उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से यह एक बहुत बड़े झटके के रूप में आया है. विलियम और मैं अपने परिवार की खातिर इसे निजी तौर पर प्रबंधित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’

सेहत को लेकर अटकलें और अफवाह

जनवरी में सर्जरी के बाद से केट मिडलटन सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई थीं. यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. शाही परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह रिकवर हो रही हैं और ईस्टर के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आएंगी, जो इस महीने के अंत में पड़ेगा. हालांकि सार्वजनिक जीवन से उनकी अनुपस्थिति ने सोशल मीडिया पर अटकलों और बेतुकी अफवाहों को जन्म दे दिया है.

दो महीने पहले केट मिडलटन के ससुर किंग चार्ल्स के भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

39 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

41 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

50 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

59 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

1 hour ago