दुनिया

PM Modi Bhutan Visit: थिंपू से पीएम मोदी की भारत वापसी को भूटान के राजा ने यूं खास बनाया, आवभगत में तीन बातें हुईं पहली बार

India Bhutan Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भूटान यात्रा पूरी करके आज भारत लौट आए. मोदी 22—23 मार्च को भूटान के दौरे पर थे. शनिवार की शाम उनकी थिंपू से वापसी हुई, जहां भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को विदा दी. दोनों उन्हें हवाई अड्डे तक छोड़ने गए.

भूटानी राजा ने खास अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी की विदाई कराई. यात्रा के समापन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया (X.com) पर पोस्ट कर कहा, “मैं दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा दी गई गरिमापूर्ण विदाई से बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं.”

इस यात्रा को असाधारण रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए, उन्होंने भूटानी राजा और वहां के प्रधानमंत्री (@tsheringtobgay) एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकों पर प्रकाश डाला, और ये विश्वास व्यक्त किया कि उनकी चर्चा से भारत-भूटान की मित्रता और मजबूत होगी. उन्होंने ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी भूटानियों का आभार जताया.

यह भी पढ़िए— पहली बार ‘नमो’ के लिए भूटान में हुए ये 3 खास काम, PM बोले- मुझे मिला पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान VIDEO

भारत के सहयोग से बने हॉस्पिटल का उद्घाटन

पीएम मोदी ने भूटान में अपना गर्मजोशी भरा स्वागत करने के लिए भूटानी राजा की खूब प्रशंसा की. उन्होंने भूटान के प्रति एक दृढ़ मित्र और भागीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. इससे पहले, पीएम मोदी ने अपने भूटानी समकक्ष के साथ पूरी तरह से भारत द्वारा वित्त पोषित ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था.

भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए सहायता पैकेज

अपनी 2 दिवसीय भूटान की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाते हुए भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के लिए पर्याप्त सहायता पैकेज की घोषणा की. भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी की यात्रा की सराहना की और इसे उनकी स्थायी दोस्ती का प्रमाण बताया.

‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किए गए मोदी

पीएम मोदी को ​राजधानी थिंपू में भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग की समीक्षा की, जिसमें दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने की क्षमता पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़िए: भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी, थिंपू में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तस्वीरें

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

15 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

32 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

1 hour ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

1 hour ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

1 hour ago