दुनिया

Pakistan पंजाब की सीएम Maryam Nawaz के पुलिस वर्दी पहनने पर विवाद, मामला अदालत पहुंचा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के पुलिस वर्दी पहनने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. लाहौर में महिला पुलिस की पासिंग आउट परेड में वह पुलिस की वर्दी में नजर आई थी. उनके इस कदम पर काफी आलोचना हुई. जहां सरकार ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए वर्दी पहनी थी, आलोचकों ने एक नागरिक द्वारा पुलिस की वर्दी पहनने की वैधता पर सवाल उठाया.

अदालत में याचिका

वकार अली नाम के एक व्यक्ति ने लाहौर की सत्र अदालत में एक याचिका दायर कर दी, जिसमें मरियम के खिलाफ उन नियमों का उल्लंघन करने का मामला शुरू करने की मांग की गई जो साधारण व्‍यक्तियों को किसी भी संस्था की वर्दी पहनने से रोकते हैं. याचिकाकर्ता ने अदालत से मरियम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है. अदालत ने इस घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन से एक रिपोर्ट मांगी और मामले अगली सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी.


ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने इस मामले में भारत की जमकर तारीफ की, जानें क्या-क्या कहा


पुलिस ने बचाव किया

हालांकि पुलिस मुख्यमंत्री का बचाव करती नजर आई. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 30 जनवरी को जारी एक अधिसूचना का हवाला दिया, जिसके तहत पुलिसकर्मियों और सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रांत के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को कुछ अवसरों पर वर्दी पहनने की अनुमति देने के लिए पुलिस नियमों में ढील दी गई थी. अधिसूचना की तारीख एक पहेली बनी हुई है, क्योंकि यह गुरुवार (25 अप्रैल) से पहले सार्वजनिक डोमेन में नहीं थी.

एफआईआर दर्ज करने की मांग

खैबर पख्तूनख्वा के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ भी आलोचकों के सुर में शामिल हो गए और उन्होंने नवाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की?.उन्होनें इस बात पर जोर दिया कि पुलिस की वर्दी पहनना कानून के खिलाफ है. उन्होंने भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात पर जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

15 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

24 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago