दुनिया

चीन यात्रा के दौरान पुतिन ने भारत को बताया ‘आर्थिक दिग्गज’, कहा- मल्टी-पोलर दुनिया में किसी का कोई वर्चस्व नहीं है

भारत को एक ‘आर्थिक दिग्गज’ बताते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को ज़ोर देकर कहा कि एक सच्चे मल्टी-पोलर ऑर्डर का मतलब है कि कोई भी देश दूसरों पर हावी नहीं हो सकता और सभी भागीदार समान अधिकार प्राप्त करते हैं.

चीन में पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के लिए बीजिंग की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और चीन जैसे शक्तिशाली सदस्यों वाले मंच भी नियंत्रण की चाहत नहीं रखते. उन्होंने कहा, ” मल्टी-पोलर दुनिया में कोई आधिपत्य नहीं है, सभी के समान अधिकार हैं. भारत और चीन जैसे आर्थिक दिग्गजों के सदस्य होने के बावजूद, ब्रिक्स जैसे समूह राजनीति या वैश्विक सुरक्षा पर प्रभुत्व के विचार की बात नहीं करते.”

पुतिन ने चीन के नेतृत्व के साथ अपनी औपचारिक और अनौपचारिक बैठकों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “जबकि यूरोपीय संघ (ईयू) की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं आगे बढ़ रही हैं, खासकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में. चीन के नेताओं के साथ औपचारिक और अनौपचारिक बातचीत उपयोगी रही है और इसके सकारात्मक परिणाम रहे हैं.”

पुतिन के बयान ने ट्रंप के दावों को नकारा

ऐसे समय में पुतिन की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण है जब अमेरिका और भारत टैरिफ विवाद में उलझे हुए हैं. अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगा दिया है और इसे भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल के निरंतर आयात के लिए दंड बताया है.

पुतिन के ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के बारे में बयानों के विपरीत हैं. ट्रंप ने बार-बार भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताकर उसकी निंदा की है और हाल ही में दावा किया है कि अब ठप पड़ी व्यापार वार्ताओं के दौरान भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क में कोई कमी करने की प्रस्ताव दिया था. उनका तर्क था कि अमेरिका भारत के साथ बहुत कम व्यापार करता है और भारत का “सबसे बड़ा” ग्राहक है.


ये भी पढ़ें: China Victory Parade: 20,000 किमी रेंज वाली मिसाइलें, हाइपरसोनिक मिसाइलों तक को मार गिराने वाला सिस्टम, लार्ज अंडरवॉटर ड्रोन्स, चीन ने विक्ट्री परेड में दुनिया को दिखाई ताकत


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

55 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago