दुनिया

क्वाड नेताओं ने की भारत की सराहना, जो बाइडन बोले- ‘अमेरिका को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से बहुत कुछ सीखना है’

Quad Leaders Praised India: प्रधानमंत्री मोदी इस दिनों क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका दौरे पर हैं. वहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और फिर क्वाड समित में शरीक हुए. इस सम्मेलन में क्वाड के तमाम नेताओं ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर सराहना की. क्वाड नेताओं ने हिंद महासागर में नेतृत्वकारी भूमिका के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत की सराहना की है. इस सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी की जमकर सराहना की है.

भारत हिंद महासागर में प्रमुख शक्ति: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री

इसके अलावा उन्होंने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के आयोजन के लिए उनकी पहल का समर्थन किया. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हिंद महासागर में प्रमुख शक्ति है. जबकि, यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को हिंद महासागर में भारत के अनुभव और नेतृत्व से बहुत कुछ सीखना है.

अमेरिका की तीन दिनों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की तीन दिनों की यात्रा पर हैं. शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने डेलावेयर के ग्रीनविल स्थित अपने घर पर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसके बाद बाइडेन पीएम मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें घर के अंदर ले गए, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.

प्रधानमंत्री मोदी और जो बाइडेन के बीच एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- ‘भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत है, गहरा और गतिशील है. जब भी हम मिलते हैं, सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने की हमारी क्षमता से प्रभावित होता हूं. आज भी हुआ है.’

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पीएम मोदी को सौंपे गए 297 बहुमूल्य कलाकृतियां, तस्करी के जरिए गए थे विदेश

यह भी पढ़ें: क्वाड शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- वन अर्थ और वन वेल्थ है हमारा विजन

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

13 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

36 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

43 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

53 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

1 hour ago