दुनिया

अमेरिका में PM मोदी ने बाइडेन को उपहार में भेंट किया चांदी की रेल का मॉडल, इस पर लिखा- दिल्ली टू डेलावेयर

Modi Gift to Joe Biden: अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को शुद्ध चांदी से बना ट्रेन का खूबसूरत मॉडल उपहार स्वरूप भेंट किया. चांदी की ट्रेन का ये मॉडल हाथ से उकेरा गया, जो एक दुर्लभ और असाधारण उपहार है. इसे महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा कुशलता से तैयार किया गया. वे कारीगर चांदी की शिल्पकला में अपनी समृद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन का यह मॉडल 92.5% चांदी से बनाया गया है. यह भारतीय धातु-कला की उत्कृष्टता को दर्शाता है.

भाप इंजन वाली रेलगाड़ियां अब सिर्फ यादों में

जानकारों ने बताया कि इस चांदी के उपहार में उकेरे गए रिपोसे (उभरे हुए डिज़ाइन) और जटिल फ़िलीग्री वर्क जैसी पारंपरिक तकनीकों के माध्यम से तैयार हुए हैं. यह कारीगरी भाप इंजन युग को श्रद्धांजलि देने जैसी है, जिसमें कलात्मक प्रतिभा ऐतिहासिक महत्व के साथ समाहित है.

“भारतीय रेलवे” और “दिल्ली – डेलावेयर”

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए, इस मॉडल को भारत में यात्री ट्रेनों पर इस्तेमाल किए जाने वाले मानक प्रारूप के आधार पर अंग्रेजी और हिंदी में मुख्य गाड़ी के किनारों पर “दिल्ली – डेलावेयर” और इंजन के किनारों पर “भारतीय रेलवे” लिखा गया है. यह उत्कृष्ट कृति न केवल कारीगर के असाधारण कौशल को दर्शाती है, बल्कि भारतीय रेलवे के लंबे इतिहास और इसके वैश्विक प्रभावों का एक शानदार प्रमाण भी है.

यह भी पढ़ें: क्वाड नेताओं ने की भारत की सराहना, जो बाइडन बोले- ‘अमेरिका को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से बहुत कुछ सीखना है’

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पीएम मोदी को सौंपे गए 297 बहुमूल्य कलाकृतियां, तस्करी के जरिए गए थे विदेश

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago