Kumar Sanu Birthday Special: कुमार सानू हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं, जिन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1989 में की थी। उनका असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है. उन्हें भारत सरकार द्वारा 2009 में पद्म श्री से सम्मानित भी किया जा चूका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुमार सानू ने सिंगिंग करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से नहीं की थी? चलिए हम आपको बताते हैं कुमार सानू की कुछ बातें…
1983 में कुमार सानू ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की बंगाली गानों से की थी. 1986 में उन्होंने एक बांग्लादेशी फिल्म तीन कन्या में गाने गाए. वहीं बॉलीवुड में इनके गानों वाली पहली फिल्म हीरो हीरालाल (1988) थी. कुमार सानू ने अपने पिता से गायकी और तबला वादन सीखा, जो खुद एक अच्छे गायक और संगीतकार थे. वहीं कुमार सानू ने जगजीत सिंह से पहला ब्रेक प्राप्त किया और फिल्म ‘जादूगर’ के लिए गाने गाए. इसके बाद कुमार सानू ‘आशिकी’ फिल्म के गानों से रातों-रात सुपरस्टार बन गए और 1991 से 1995 तक लगातार पांच सालों तक फिल्मफ़ेयर Best Playback Singer का अवार्ड जीता.
कुमार सानू ने लगभग सभी प्रसिद्ध संगीतकारों के लिए गीत गाए हैं, जिनमें आनंद-मिलिंद, जतिन-ललित, और अनु मलिक शामिल हैं. वहीं कुमार सानू के गानों की बात करें तो उनमें ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सपने साजन के’, ‘दामिनी’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘दिलवाले’, ‘साजन का घर’, ‘आतिश’, ‘बरसात’, ‘धड़कन’, ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों के लिए बैक टू बैक सैकड़ों सुपरहिट गाने जाए. कुमार सानू ने अब तक 21000 ट्रैक्स रिकॉर्ड कर लिए हैं. जिसमें बंगाली, हिंदी, मराठी और कुछ दूसरी भाषाएं भी शामिल हैं. इतना ही बल्कि कुमार सानू एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने वाले एकमात्र गायक हैं.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…