दुनिया

Quad Summit 2024: भारत करेगा 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी, जापान में पीएम मोदी ने की घोषणा

PM Modi In Quad Summit Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा में हैं. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जापान दौरे पर आज (20 मई) हिरोशिमा में क्वाड (Quad) देशों के राष्ट्राध्क्षों के साथ बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करने में भारत को खुशी होगी. चार देशों के समूह क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं.

क्वाड समूह विश्व के लिए महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है. क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंडो-पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है. हम एकमत है कि इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा और सफलता केवल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए महत्वपूर्ण है. रचनात्मक एजेंडा के साथ, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं. साझा प्रयासों के साथ मुक्त, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक के हमारे विज़न को व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं.”

2024 में भारत में क्वाड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड (Quad) देशों के राष्ट्राध्क्षों के साथ बैठक में कहा कि, “साझा प्रयासों के साथ मुक्त, खुला और समावेशी इंडो-पैसिफिक के हमारे विजन को व्यावहारिक आयाम दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को इस समिट की सफल अध्यक्षता के लिए अभिनंदन और बधाई देता हूं. 2024 में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करने में भारत को खुशी होगी.”

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से की मुलाकात, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण पर बोले- हिरोशिमा नाम सुनते ही दुनिया कांप जाती है

खास है पीएम मोदी का जापान दौरा

अपने जापान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्क्षों के साथ मुलाकात की. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यूक्रेन में चल रहा युद्ध पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. पूरे विश्व पर इसके अनेक प्रकार के प्रभाव भी पड़े हैं. मैं इसे राजनीति का मुद्दा नहीं मानता, मेरे लिए ये मानवता का मुद्दा है. इसके समाधान के लिए भारत और निजी रूप से मैं स्वयं, हमसे जो कुछ भी हो सकता है हम अवश्य करेंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

26 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago