America: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां भारत में कुछ दिनों पहले ट्रक की सवारी करते दिखे थे वहीं आज वे अमेरिका में ट्रक की सवारी का आनंद लेते हुए दिखाई दिए. इस दौरान जब उन्होंने ट्रक ड्राइवर से उसकी महीने की आमदनी जाननी चाही तो जवाब सुन वे हैरान रह गए. बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. राहुल गांधी ने ट्रक से अपनी इस यात्रा का वीडियो भी शेयर किया है.
भारत और अमेरिका में कितना फर्क
दरअसल, ट्रक की सवारी कर राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों की स्थिति को समझना चाहते थे. पहले उन्होंने जहां भारत में ट्रक ड्राइवरों की स्थिति जाननी चाही वहीं अब उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि भारत और अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों के हालात में कितना अंतर है.
190 किमी. तक की आरामदायक यात्रा
वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक राहुल गांधी ने 190 किलोमीटर की यात्रा ट्रक से की. ट्रक के ड्राइवर का नाम तेजिंदर गिल था. तेजिंदर गिल ने जब अपनी महीने की कमाई बताई तो, राहुल भी दंग रह गए. राहुल ने ट्रक ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठकर ये यात्रा की. इस दौरान राहुल ने कहा, “अमेरिका के ट्रक भारत से ज्यादा आरामदायक हैं. ये ड्राइवर के कंफर्ट को देखकर बनाए गए हैं. हिंदुस्तान में जो ट्रक हैं, उन्हें ड्राइवर के कंफर्ट से कोई मतलब नहीं है. वे ट्रक ड्राइवर के लिए नहीं बनाए गए.” राहुल गांधी ने जब पंजाब के अमृतसर में ट्रक यात्रा की थी. तब ट्रक ड्राइवरों से उनकी समस्या जानी थी. वहीं अमेरिका के ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल ने बताया कि यहां ट्रक में सेफ्टी बहुत ज्यादा है. यहां कोई पुलिसवाला तंग नहीं करता. चोरी का डर नहीं है. ओवरस्पीडिंग में चालान जरूर कटता है.
जब ड्राइवर ने बताई कमाई
आखिरकार जब राहुल ने समस्याओं और सहुलियतों के बाद ट्रक ड्राइवर से पूछा कि कितना कमा लेते हो? इस पर ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल ने बताया कि अगर आप अमेरिका में ड्राइवरी करते हैं, तो आराम से महीने में 4-5 लाख रुपये बन जाता है. अपना ट्रक वाला आराम से 8-10 हजार डॉलर कमा लेता है. यानी भारत के हिसाब से महीने में 8 लाख रुपये बना सकते हैं. उसकी कमाई जानकार राहुल भी हैरान हो जाते हैं, राहुल कहते हैं कितना… 8 लाख रुपये. उनकी इस बात पर ट्रक ड्राइवर कहता है कि इस इंडस्ट्री में पैसा बहुत है. जिन लोगों के पास इंवेस्ट करने का पैसा नहीं है, उनके लिए ये विकल्प अच्छा है.
इसे भी पढ़ें: कुत्ते ने एक मिनट में किया ऐसा काम कि लोग हुए हैरान, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
राहुल गांधी ने लगवाया मूसेवाला का गाना
ट्रक ड्राइवर ने राहुल से पूछता है कि क्या आप गाना सुनेंगे? तब राहुल कहते हैं, हां लगाओ. ट्रक ड्राइवर कहता है कि हमारी रिक्वेस्ट है राहुल जी. हमारा कांग्रेस कार्यकर्ता था सिद्धू मूसेवाला, उसे इंसाफ नहीं मिला. राहुल कहते हैं- हां बिल्कुल. उसका गाना लगाओ. 295… मैं उसे काफी पसंद करता था. राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ नाश्ता भी किया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ फोटो भी खिंचाई.
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…