दुनिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे प्रवासी भारतीयों से संवाद किया. इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से, बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से भी आए भारतीय समुदाय ने भाग लिया. रक्षामंत्री ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बारे में चर्चा की.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जब रक्षामंत्री ने प्रवासी भारतीयों की बढ़ती साख के बारे में बात की, तब प्रवासी भारतीय प्रसन्नता से झूम उठे. उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे.

राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भरता’ पर सरकार का विशेष ध्यान और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड’ के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षो में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया. उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी खतरे या चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सशस्त्र बलों की क्षमताओं की भी सराहना की.

बाद में, रक्षामंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षामंत्री सहित नाइजीरिया के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की.

राजनाथ सिंह नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा में थे. नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं. नाइजीरिया में सर्वाधिक रोजगार देने वाली कंपनियों में भारत के स्वामित्व या संचालन वाली कंपनियां शामिल हैं.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago