क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
ऋषभ पंत
Rishabh Pant Injury Update: भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत पूरी तरह फिट होने के करीब हैं. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में वापस आ गया है और उनका रिहैबिलिटेशन जारी है. 25 वर्षीय की एक और छोटी सर्जरी होने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी रिकवरी ऐसी रही है कि डॉक्टरों ने इस विकल्प को खारिज कर दिया है. ये खुशखबरी उस समय आई है जब टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship) के बाद एशिया कप और वर्ल्ड कप खेलना है. इस बीच स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी पर इस अपडेट ने फैंस को खुश कर दिया है. बता दें, 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद से पंत खेल से दूर हैं और उनका इलाज चल रहा है.
जल्द टीम इंडिया में होगी ऋषभ पंत की वापसी!
बाएं हाथ का यह बल्लेबाज, जो कई सर्जरी से उबर रहा है अब पहले से काफी फिट है. लेकिन अभी भी उनके घुटने में दिक्कत है. वर्तमान में वो 2023 से बाहर हैं, और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में नहीं खेल पाएंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज के 2023 में एशिया कप और विश्व कप सहित सभी एक्शन से बाहर होने की संभावना है. हालांकि, उनके ठीक होने के अच्छे संकेत हैं, और वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में अब वो दिन दूर नहीं जब वो टीम इंडिया में वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL Final 2023: धमाकेदार जीत के बाद भगवान की शरण में CSK, तिरुपति मंदिर में की खास पूजा, देखें PHOTOS
WTC फाइनल में खलेगी इस धाकड़ खिलाड़ी की कमी
काफी समय बाद एक बड़े इवेंट में टीम इंडिया बिना ऋषभ पंत के मैदान में उतरेगी. बड़ी बात ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पास टेस्ट में इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज से बेस्ट कोई नहीं है. इसलिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत की कमी खलेगी. केएस भरत को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है. वहीं केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है. अब देखना ये होगा की इन दोनों में से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज में से किसे मौका मिलेगा.
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…