इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाक में हिंसा
Imran Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को पाक रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पीटीआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. जगह-जगह पर समर्थक आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं. पीटीआई के कार्यकर्ता NAB के दफ्तर के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे हैं. कराची में भी पीटीआई कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच प्रदर्शन कर रहे करीब 30 पीटीआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इमरान खान की गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील की गई है. पीटीआई की तरफ से ट्वीट किया गया, “यह तस्वीर ऐतिहासिक होगी क्योंकि हम बहुत जल्द इमरान खान को जीतते हुए देखेंगे. पाकिस्तान के लोगों को आज अपने मुल्क की हिफाजत के लिए बाहर आना चाहिए.” साथ ही पीटीआई ने ‘शटडाउट पाकिस्तान’ का आह्वान भी किया है.
दूसरी तरफ, इमरान खान की गिरफ्तारी के मामले पर इस्लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है. इस सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने हालिया घटनाक्रम पर नाराजगी जाहिर की है. चीफ जस्टिस ने आईजी से कहा कि सबकुछ कानूनन होना चाहिए. हाई कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ की गई है. वहीं आईजी ने कहा कि NAB ने गिरफ्तारी का वारंट जारी जारी किया है. इसके बाद हाई कोर्ट ने एनएबी के डीजी को समन किया है और उन्हें 30 मिनट के भीतर अदालत में पेश होने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि जो कुछ भी आज हुआ है वह माफी के काबिल नहीं है.
पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की तरफ से इमरान खान के वकील का वीडियो शेयर करते हुए कहा गया कि वह अदालत के बाहर ‘बुरी तरह से घायल’ थे. इमरान खान के वकील का आरोप है कि उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है. वहीं सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पाक रेंजर्स इमरान खान को धकियाते हुए वाहन में बैठाने ले जा रहे हैं.
पूर्व सूचना मंत्री और पीटीआई के उपाध्यक्ष फवाद चौधरी ने कहा कि अदालत पर रेंजर्स का कब्जा है और वकीलों को “यातना दी जा रही है.” उन्होंने कहा, “इमरान खान की कार को घेर लिया गया है.” पीटीआई के एक और नेता अजहर मसवानी ने आरोप लगाया कि रेंजर्स द्वारा अदालत के अंदर से 70 वर्षीय खान का “अपहरण” किया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने देश भर में प्रदर्शन का तत्काल आह्वान किया है. इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री शेख रशीद ने दावा किया है कि इमरान खान को जहर दिया जा सकता है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…