सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए पीएम मोदी.
देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे.
पीएम मोदी ने सीजेआई चंद्रचूड़ के परिवार के साथ गणेश जी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और आरती उतारी. इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे. पीएम मोदी का गणेश जी की आरती करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.
बता दें कि 6 सितंबर से शुरु हुआ गणेश उत्सव का ये पर्व 10 दिनों तक चलता है. अनंत चतुर्दशी तिथि को गणेश जी के विसर्जन के साथ ही इस पर्व का समापन होगा. ये पर्व वैसे तो पूरे भारत और दुनिया के तमाम देशों में मनाया जाता है, लेकिन खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में गणेश उत्सव का पर्व बड़े व्यापक स्तर और धूमधाम से मनाया जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
IND vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 211 दिन की उम्र में…