दुनिया

रूस ने दे दी चेतावनी… अगर यूक्रेन ने पश्चिमी मिसाइलों का इस्तेमाल किया तो करेगा परमाणु हमला

रूस ने यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी दी है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने कहा कि मॉस्को (Moscow) के संशोधित परमाणु सिद्धांत में इस बात की संभावना शामिल है कि यदि कीव (Kyiy) रूस (Russia) के खिलाफ पश्चिमी मिसाइलों का उपयोग करता है तो मॉस्को की तरफ से परमाणु प्रतिक्रिया हो सकती है.

पेस्कोव ने मंगलवार को कहा, “यदि संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है या रूस और बेलारूस के खिलाफ आक्रमण की स्थिति में रूसी संघ को पारंपरिक हथियारों के साथ परमाणु हथियारों का उपयोग करने का अधिकार है.”

जो बाइडेन ने दी हरी झंडी

पेस्कोव ने आगे कहा कि यूक्रेन द्वारा पश्चिमी गैर-परमाणु मिसाइलों के इस्तेमाल को एक ऐसे हमले के रूप में देखा जाएगा जो एक न्यूक्लियर स्टेट के समर्थन से एक गैर-परमाणु राज्य करेगा और यह स्थिति संभवतः मास्को द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग को उचित ठहराने वाली होगी.

प्रवक्ता ने कहा कि रूस के संशोधित परमाणु सिद्धांत में यह रेखांकित किया गया है कि “किसी परमाणु राज्य की भागीदारी या समर्थन से किसी भी गैर-परमाणु राज्य द्वारा रूस के विरुद्ध आक्रमण” को एक संयुक्त हमला माना जाएगा. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की हरी झंडी दे दी है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूस के संशोधित परमाणु सिद्धांत को मंजूरी देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.

उत्तर कोरिया की ओर से हजारों सैनिक तैनात

अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से युद्ध में मॉस्को की मदद के लिए हजारों सैनिकों की ‘कथित’ तैनाती के जवाब में यूएस प्रेसिडेंट ने यह फैसला लिया है. सियोल और वाशिंगटन दोनों ने इस बात का दावा कर रहे हैं कि रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए. एटीएसीएमएस 300 किमी मारक क्षमता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

12 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

56 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago