दुनिया

यूक्रेन संघर्ष के बीच रूस ने परमाणु परीक्षण पर अमेरिका को चेताया- ‘खबरदार! न्यूक्लियर टेस्ट करने की सोची भी तो…’

Russia vs America: रूस ने परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिका को खुली चेतावनी दी है. रूस का कहना है कि यदि कोई देश परमाणु परीक्षण की दिशा में कदम उठाता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर भारी उथल-पुथल मची हुई है. रूस ने इशारों में अमेरिका को निशाना बनाया और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी.

अमेरिका पर निशाना

रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेइ रयाबकोव ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से परमाणु परीक्षण के लिए अपने बुनियादी ढांचे को युद्धकालीन स्थिति में रखता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई परमाणु शक्ति गलत फैसला लेती है, तो रूस तत्काल जवाबी कार्रवाई करेगा. रयाबकोव ने स्पष्ट किया कि रूस की नजर विशेष रूप से अमेरिका पर है, जो उनके अनुसार परमाणु परीक्षण की तैयारी में जुटा हो सकता है.

व्लादिमीर पुतिन का बयान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में वल्दाई अंतरराष्ट्रीय चर्चा क्लब में कहा था कि उन्हें कुछ देशों द्वारा परमाणु परीक्षण की तैयारियों की जानकारी मिली है. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में रूस चुप नहीं रहेगा और त्वरित जवाबी कार्रवाई करेगा. यह बयान रूस और अमेरिका के बीच तनाव को और गहरा करता है.

यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और अमेरिका के संबंध पहले ही तनावपूर्ण हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस पर युद्ध समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन रूस अपनी शर्तों पर ही पीछे हटने को तैयार है. इस बीच, परमाणु परीक्षण की चेतावनी ने वैश्विक शांति के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है.

यह भी पढ़िए: MIG 21 Fighter Jet 62 साल सेवा देने के बाद आखिरकार वायुसेना से अब बाहर होगा, Russia और China के बाद India ही इसका तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर रहा

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

38 seconds ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

19 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

59 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago