Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

United States

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग वाले प्रस्ताव के समर्थन में भारत समेत 130 देशों ने मतदान किया.

डैन वांग की किताब Breakneck: China’s Quest to Engineer the Future पिछले कुछ समय से चीन-अमेरिका संबंधों और दोनों देशों के विकास मॉडल पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. टाइलर कोवेन जैसे विचारकों ने इसे “चीन पर हाल की सर्वश्रेष्ठ किताब” और “वर्ष की सर्वश्रेष्ठ किताब” कहा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कथित मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. समुद्री सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वैश्विक शिपिंग रूट पर बढ़ते तनाव को लेकर नई दिल्ली ने गंभीर चिंता जताई...

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप और मुज्तबा खामेनेई की सुरक्षा को लेकर कई दावे और अटकलें सामने आई हैं. हालांकि, संभावित हमले, सैन्य कार्रवाई या सत्ता परिवर्तन से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फ्रांस ने अपना माइन काउंटरमेजर (माइन स्वीपर) जहाज तैनात किया है. इस जहाज का उद्देश्य समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करना है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर इस रणनीतिक जलमार्ग में समुद्री यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि, ईरान पहले ही इस क्षेत्र में पश्चिमी देशों की अतिरिक्त सैन्य मौजूदगी का विरोध जता चुका है. ऐसे में फ्रांस की यह तैनाती क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

अमेरिका ने होर्मुज के पास एक कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमले के बाद ईरान के मिसाइल, ड्रोन और रडार ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए. इसके बाद ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमलों का दावा किया, जिससे हालिया युद्धविराम पर गंभीर संकट खड़ा हो गया...

Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान परमाणु निरीक्षणों के लिए तैयार हो गया है, लेकिन Iran ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. न्यूक्लियर मॉनिटरिंग, प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम की सीमाओं को लेकर दोनों देशों के बीच अभी भी बड़ा गतिरोध बना हुआ है...

ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने की आशंका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट गहराता दिख रहा है. यदि यह रणनीतिक मार्ग बाधित हुआ तो भारत समेत दुनिया भर में तेल-गैस आपूर्ति और महंगाई पर बड़ा असर पड़ सकता है...

Iran US Talks: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान एक बार फिर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. इस्लामाबाद में संभावित वार्ता ‘इंडायरेक्ट’ तरीके से हो सकती है.

Donald Trump residence security breach: फ्लोरिडा के मार-ए-लागो स्थित डोनाल्ड ट्रंप के आवास में शॉटगन लेकर घुसे 21 वर्षीय युवक को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया. FBI ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के समय ट्रंप वहां मौजूद नहीं थे.