फोटो-सोशल मीडिया
UGC-NET Paper Leak Case: देश में इन दिनों नीट पेपर लीक केस में जमकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे हैं तो इसी बीच UGC-NET पेपर लीक केस में भी जांच जारी है. इस मामले में दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हमला तक गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ किए जाने की खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि रजौली के कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई को नकली समझ लिया था. इसीलिए मारपीट की.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की जांच टीम में स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ ही सीबीआई के चार अधिकारी शामिल थे. फिलहाल अधिकारियों के साथ हुई मारपीट की सूचना रजौली पुलिस को दी गई. इस पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ आनन-फानन में कसियाडीह गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
नवादा के एसपी अंबरीश राहुल ने मीडिया को बताया कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम शनिवार को नवादा पहुंची थी. टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान दो मोबाइल फोन को जब्त किया. इस बीच ग्रामीणों ने टीम को नकली समझकर उनके साथ मारपीट की. इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां पर पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम जांच करने के लिए पहुंची थी.
मालूम होकि नीट पेपर लीक मामले में भी सीबीआई लगातार जांच कर रही है. केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है. इसके अलावा परीक्षा में सुधार के लिए इसरो के पूर्व प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया है. अब तक बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे पांच राज्यों का कनेक्शन सामने आया है. इस मामले में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…