(फाइल फोटो)
Russia-Ukraine War: 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन जंग के एक साल पूरे हो जाएंगे. इस बीच अब पश्चिमी देश खुलकर यूक्रेन की मदद कर रहे हैं. जिससे रूसी राष्ट्रपति बौखलाए हुए हैं. इस बीच 20 से 22 फरवरी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं. जहां यूक्रेन के मददगार देशों पर खुलकर चर्चा करने वाले हैं. जानकार इसे पुतिन को उकसाने वाला कदम बता रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध के एक साल पूरे होने वाले हैं. दोनों देशों के लड़ाके भीषण वॉर-पलटवार कर रहे हैं. जिस तरह से एयर स्ट्राइक का सिलसिला जारी है. ऐसे में जंग थमने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की यात्रा करने वाले हैं. जिससे पूरी दुनिया में अघोषित अलर्ट जारी हो गया है. बाइडेन की इस यात्रा पर रूस की पैनी नज़र है. क्योंकि यहां से ये लड़ाई निर्णायक मोड़ ले सकती है. अमेरिका प्रेसिडेंट जो बाइडेन 20-22 फ़रवरी तक पोलैंड जाने की योजना बना रहे हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि वो पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और वहां के दूसरे बड़े नेताओं से मिलेंगे.
व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों पर चर्चा करेंगे.. बाइडेन यूक्रेन के प्रयासों के लिए निरंतर अमेरिकी समर्थन का संदेश देंगे. जाहिर है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे से रूस भड़केगा. खासकर यूक्रेन के समर्थन पर चर्चा होने से पुतिन का गुस्सा सांतवे आसमान पर होगा. जिसका परिणाम बहुत भीषण हो सकता है.
यहां ये जान लेना भी जरूरी है कि अमेरिकी पत्रकार सीमोर हर्श के गंभीर खुलासे से रूस और अमेरिका आमने-सामने हैं. दावा है कि 26 सितंबर 2022 को बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम अंडरवाटर गैस पाइपलाइन को बाइडेन के इशारे पर उड़ाया गया. गहरे समंदर में अमेरिकी गोताखोरों ने उन पाइपलाइनों के आस पास बारूदी सुरंग बिछाकर धमाका किया. नॉर्ड स्ट्रीम अंडरवाटर गैस पाइपलाइन में धमाका रूस के लिए बड़ा झटका था. इसके जरिये जर्मनी को रूस से सस्ती कीमतों पर गैस सप्लाई की जा रही थी. हालांकि व्हाइट हाउस ने इस दावे को झूठा बताया है.
उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 21 फरवरी को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. क्रेमलिन ने कहा है कि दिमित्री पेसकोव की माने तो 21 फरवरी को पुतिन संघीय विधानसभा को संबोधित करेंगे. जिसमें संसद के दोनों चेंबर के सांसद शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि युद्ध की बरसी पर पुतिन नए सिरे से तबाही शुरू करेंगे.
बता दें कि 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 1 साल पूरे होने वाले हैं. इस बीच रूस की ओर से लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं. 2 दिन पहले भी रूस ने बम, मिसाइलों और ड्रोन स्ट्राइक के ज़रिए मकानों और बिजली घरों को निशाना बनाया, जिससे भारी तबाही मची. यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा. यूक्रेन का दावा है कि रूस ने हवाई हमलों में तेज़ी की है. रिपोर्ट की मानें तो रूस की ओर से करीब एक घंटे में 17 मिसाइलें दागी गईं. कई घरों को नुकसान पहुंचा. यूक्रेन ने भी दावा किया कि उसकी सेना ने रूस की कई मिसाइलों को मार गिराया.
उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूसी एथलीटों को पेरिस में अगले साल के ओलंपिक से दूर रखने की मांग की है. बता दें कि रूस के हालिया हमले से पहले जेलेंस्की ने ब्रिटेन और फ्रांस का दौरा किया था. ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात की थी. पुतिन के खिलाफ जंग में भारी सैन्य मदद की अपील की.
ये भी पढ़ें: Pakistan Crisis: पाकिस्तान के लिए मदद के सारे रास्ते बंद, बेरोजगारी और भुखमरी की कगार पर मुल्क
ज़ाहिर है जेलेंस्की के ये सारे क़दम रूस को भड़काने वाले हैं. इसलिए एक तरफ बाइडेन का पोलैंड दौरा तो दूसरी तरफ जेलेंस्की की लगातार मदद की गुहार. इसने पुतिन को उकसा दिया है. पुतिन ने सीधी चेतावनी दे डाली है कि अगर किसी पश्चिमी देश ने युद्ध में यूक्रेन की मदद की तो अंजाम बहुत बुरा होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…