कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सैम पित्रोदा.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंचे. राहुल गांधी की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विदेश की यह पहली यात्रा है. अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने टेक्सास एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे.
सैम पित्रोदा ने टेक्सास में राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं. राहुल गांधी काफी पढ़े लिखे हैं. राहुल किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं.राहुल गांधी का एजेंडा कुछ बड़े मुद्दों को संबोधित करना है. बीजेपी करोड़ों रुपये खर्च करके जो प्रचार करती है, उसके विपरीत राहुल का दृष्टिकोण है.
वहीं राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जो बात मैंने आप सभी लोगों से कही है वह संविधान में है. आधुनिक भारत की बुनियाद संविधान है. चुनाव में लोगों ने इस बात को स्पष्ट रूप से समझा.” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हमारी परंपरा और भाषा हमला कर रही है. हमारे इतिहास पर हमला कर रही है. इसलिए जो कोई भी भारत के संविधान पर हमला कर रहा है, वह हमारी धार्मिक परंपरा पर भी हमला कर रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…