सांकेतिक तस्वीर.
मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की सीबीआई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले की जांच के दौरान अफसरों ने घूस लेने के लिए कोड्स का इस्तेमाल किया था. जिनके नाम भी बहुत दिलचस्प तरीके से रखे गए थे.
नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधकों और मालिकों से रिश्वत लेने के लिए अधिकारियों ने ‘अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद’ जैसे नामों का इस्तेमाल किया था. इन नामों को रखने के पीछे मंशा ये थी कि मामला पकड़ में ना आए.
सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया है कि नर्सिंग कॉलेजों ने जांच में पास होने के लिए अधिकारियों को रिश्वत दी. इसमें कुछ सीबीआई अधिकारी भी शामिल थे, जिन पर आरोप है कि उन्होंने मानकों पर खरे न उतरने वाले कॉलेजों को ‘सूटेबिलिटी रिपोर्ट्स’ देने के लिए रिश्वत ली.
बता दें कि साल 2022 में एडवोकेट विशाल बघेल ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि राज्य में 2020-21 के दौरान दर्जनों नर्सिंग कॉलेज खुले हैं, जिनके पास आधारभूत ढांचा तक नहीं है. जिसके बाद इस मामले की जांच कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी. इसी मामले की जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने रिश्वत लेने के लिए अचार, माता का प्रसाद और गुलकंद जैसे कोड्स का इस्तेमाल किया.
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…