Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पप्पू नहीं हैं…गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं”, सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जो बात मैंने आप सभी लोगों से कही है वह संविधान में है. आधुनिक भारत की बुनियाद संविधान है.

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सैम पित्रोदा.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर पहुंचे. राहुल गांधी की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद विदेश की यह पहली यात्रा है. अमेरिका पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने टेक्सास एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे.

“पप्पू नहीं है राहुल गांधी”

सैम पित्रोदा ने टेक्सास में राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं. राहुल गांधी काफी पढ़े लिखे हैं. राहुल किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं.राहुल गांधी का एजेंडा कुछ बड़े मुद्दों को संबोधित करना है. बीजेपी करोड़ों रुपये खर्च करके जो प्रचार करती है, उसके विपरीत राहुल का दृष्टिकोण है.

यह भी पढ़ें- Kandhar Plane Hijack: “आतंकियों को छोड़े जाने के पक्ष में नहीं थे फारूक अब्दुल्ला”, पूर्व RAW चीफ ने किए चौंकाने वाले खुलासे

“बीजेपी हमारी परंपरा पर हमला कर रही”

वहीं राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “जो बात मैंने आप सभी लोगों से कही है वह संविधान में है. आधुनिक भारत की बुनियाद संविधान है. चुनाव में लोगों ने इस बात को स्पष्ट रूप से समझा.” उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी हमारी परंपरा और भाषा हमला कर रही है. हमारे इतिहास पर हमला कर रही है. इसलिए जो कोई भी भारत के संविधान पर हमला कर रहा है, वह हमारी धार्मिक परंपरा पर भी हमला कर रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital